27.7 C
Asia
रविवार, फ़रवरी 23, 2025
होमखेलयोगराज सिंह: पहले धोनी पर किया हमला फिर कपिल देव के खिलाफ...

योगराज सिंह: पहले धोनी पर किया हमला फिर कपिल देव के खिलाफ विवादित बयान, फैंस ने सोशल मीडिया पर लगाई फटकार

योगराज सिंह: पहले धोनी पर किया हमला फिर कपिल देव के खिलाफ विवादित बयान, फैंस ने सोशल मीडिया पर लगाई फटकार

 

योगराज सिंह ने एक बार फिर अपनी विवादित टिप्पणियों से सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया हैl उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान पूर्व भातीय कप्तान कपिल देव पर अपमानजनक टिप्पणी कर दी है, जिसके कारण वह आलोचनाओं के से घिर चुके हैंl इससे पहले योगराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी पर भी असहनीय आरोप लगाए थेl

 

योगराज सिंह ने धोनी पर लगाया गंभीर आरोप 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह हमेशा से ही अपनी विवादित टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहे हैंl योगराज ने इस बार फिर अपनी आपत्तिजनक टिप्पणियों से कोहराम मचा दिया है। बीते रविवार के दिन योगराज ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पर अपने बेटे युवराज का अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म करने का गंभीर  आरोप लगाया।

 

योगराज सिंह: पहले धोनी पर किया हमला फिर कपिल देव के खिलाफ विवादित बयान, फैंस ने सोशल मीडिया पर लगाई फटकार

 

योगराज ने दावा करते हुए कहा, “यदि महेंद्र सिंह धोनी का गंभीर प्रभाव नहीं होता तो युवराज भी आगामी 4 से 5 वर्षों तक भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर पाताl परन्तु धोनी ने युवराज का करियर बर्बाद कर दियाl”

 

साक्षात्कार के दौरान कपिल देव के खिलाफ विवादित टिप्पणी 

ज़ी स्विच के साथ हुए एक साक्षात्कार के दौरान योगराज ने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल के खिलाफ़ भी विवादित टिप्पणी की हैl वर्ष 1983 में विश्व कप जीतने वाले कप्तान कपिल के साथ योगराज के सम्बन्ध उस समय से ही तनावपूर्ण रहे हैं, जब वर्ष 1981 में योगराज को भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर निकाल दिया गया था। उस समय से ही योगराज ने कई बार आरोप लगाते हुए कहा, “कपिल ने संभावित प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखते हुए मुझे भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर निकालने में मुख्य भूमिका अदा की थीl”

 

 

सम्बंधित खबरें:-

 

कपिल देव के लिए योगराज का आपत्तिजनक टिप्पणी करना और उनसे दुश्मनी रखना कोई भी नई बात नहीं है, वर्ष 2017 में ही उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया था कि जब उनके बेटे युवराज का जन्म हुआ था तो उसी समय उन्होंने कपिल से अपने साथ किए गए अन्याय का “प्रतिशोध” लेने का प्रण ले लिए थाl

 

कपिल देव पर टिप्पणी के दौरान कही बातें 

कपिल देव पर की गई ताजा टिप्पणी में योगराज ने कहा, “मेरे बेटे युवराज ने भारतीय क्रिकेट टीम में अपने करियर के दौरान 13 बड़ी-बड़ी ट्रॉफ़ियाँ हासिल की हैं, जबकि कप्तान कपिल के पास केवल एक विश्व कप हासिल होने का खिताब है।”

हमारे दौर के सबसे चर्चित कप्तान कपिल देव से मैंने खुले शब्दों में कह दिया था, “मैं तुम्हें एक ऐसे मोड़ पर लाकर छोड़ दूंगा जहां पर दुनिया तुम्हें सिर्फ कोसती ही रहेगी। आज, मेरे बेटे युवराज सिंह ने 13 ट्रॉफियां हासिल कर ली हैं, लेकिन  तुम्हारे पास तो मात्र एक विश्व कप है के अलावा कुछ भी नहीं हैl तुम्हारी चर्चा खत्म हो चुकी हैl”

सम्बंधित ख़बरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments