26.3 C
Asia
रविवार, फ़रवरी 23, 2025
होमचुनावUP Loksabha Election Result 2024: यूपी की 23 सीटें क्या बिगाड़ देंगी...

UP Loksabha Election Result 2024: यूपी की 23 सीटें क्या बिगाड़ देंगी भाजपा का खेल?किसकी होगी जीत NDA या INDIA alliance?

UP Loksabha Election Result 2024: यूपी की 23 सीटें क्या बिगाड़ देंगी भाजपा का खेल?किसकी होगी जीत NDA या INDIA alliance?

Loksabha Election 2024: 2024 के लोकसभा चुनाव में सबकी निगाहें उत्तरप्रदेश पर ही केंद्रित हैं। उत्तरप्रदेश राज्य देश का सबसे बड़ा राज्य है, जिसमें लोकसभा की 80 सीटें हैं। उत्तरप्रदेश की जनता पिछले 2 चुनावों से लगातार बीजेपी के नेतृत्व में ही रही है। परंतु देखना यह है कि लोकसभा चुनाव 2024 में जनता किसके साथ होगी। पूरे देश के राज्यों में से भाजपा की सबसे बड़ी परीक्षा उत्तरप्रदेश की 23 लोकसभा सीटों में होगी।

उत्तरप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार?

भारत देश में केंद्र पर शासन करना इतना भी आसान नहीं है। दिल्ली पर रियासत करने का रास्ता यूपी से होकर ही जाता है। पिछले दो लोकसभा चुनावों में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से जीत हासिल की थी। 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा को 71 और 2019 लोकसभा चुनाव में 62 सीटों पर जीत प्राप्त हुई थी।

 

2014 के दौरान यूपी में सम्पूर्ण जनता बीजेपी के समर्थन में थी। इसके बावजूद भी भाजपा 2014 में सात सीटों पर जीत हासिल नहीं कर पाई थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में यह फैसला और अधिक बाद गया था। 2019 में भाजपा को आजमगढ़, रायबरेली और मैनपुरी सीट पर हार का सामना करना पड़ा। अब देखना ये है कि देश के राज्यों में से भाजपा अपनी सबसे बड़ी परीक्षा उत्तरप्रदेश की 23 लोकसभा सीटों में उत्तीर्ण हो पायेगी या नहींl

 

Loksabha Election Result 2024: यूपी की 23 सीटें क्या बिगाड़ देंगी भाजपा का खेल?किसकी होगी जीत भाजपा या कांग्रेस?

 

भाजपा की स्मृति ईरानी के सामने आई कांग्रेस के केएल शर्मा की चुनौती

2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी लोकसभा सीट पर बीजेपी पार्टी की स्मृति ईरानी की हार हुई थी। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हरा दिया था। 2024 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी के विपक्ष में कांग्रेस से केएल शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं।

आजमगढ़ और मैनपुरी में किसकी बनेगी सरकार?

2014 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह ने आजमगढ़ और मैनपुरी की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्होंने दोनो ही सीटों से जीत हासिल की थी। परंतु उपचुनाव में दिनेश लाल यादव ने भाजपा की टिकट पर आजमगढ़ और मैनपुरी में जीत दर्ज की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में मैनपुरी से डिंपल यादव की सांसद बनी थी। 2024 लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ सीट पर दिनेश लाल यादव के विपक्ष में धमेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं।

आखिरकार किसका सिक्का UP में मजबूत बताया जा रहा है ?

कुछ चुनावी आंकड़ो के हिसाब से इस बार UP में नहीं बना पायेगी ज्यादा सीट लेकिन टक्कर का मुकाबला करने की पूरी सम्भावना बताई जा रही है बस देखना बाकी है की इसबार सर का ताज किसके सर में जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments