आगरा की सड़कों पर अब नहीं होगी गंदगी, AI टेक्नोलॉजी की सहायता से रखी जायेगी सड़कों पर नजर
आगरा के स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में 1500 से भी अधिक कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों की सहायता से आगरा की अलग-अलग सड़कों, चौराहों और जगहों पर नजर रखी जाती है। इसके अलावा स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम के ऑफिसर इन कैमरों की सहायता से ही यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों का चालान भी करते हैं। पिछले 2 महीनों से आगरा के इन कैमरों को अपग्रेड किया जा रहा है, जिसमें आम लोगो के घरों में लगे कैमरा को भी जोड़ा जाएगा।
आगरा, स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम: आपने ज्यादातर सड़क पर चलते हुए लोगों को गंदगी करते, रोड पर गुटखे की पीक मारते और कूड़ा करते हुए देखा होगा। ऐसे लोगों को रोकने के लिए आगरा की नगर निगम ने Ai तकनीकी का इस्तेमाल करने का फैसला किया है।
सड़क पर गंदगी करने वाले लोगों को चिह्नित करके उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस निर्णय को ध्यान में रखते हुए आगरा स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से लगभग 4000 कैमरों को जोड़ा जाएगा। ये कैमरे आगरा शहर में गंदगी फैलाने वाले लोगों और आगरा नगर निगम की शक्ति को नुकसान पहुंचने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने वाले हैं।
अभी वर्तमान में आगरा स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में 1500 से भी ज्यादा कैमरों को संचालित किया जा रहा है। कंट्रोल रूम द्वारा इन कैमरों की सहायता से आगरा की अलग-अलग जगहों और चौराहों पर नजर रखी जा रही है। इसके कंट्रोल रूम यातायात के नियमों को तोड़ने वाले लोगों का चालान भी इन्हीं कैमरों की सहायता से करते हैं।
पिछले दो महीनों से इन कैमरों को अपग्रेड किया जा रहा है, जिसमें आम लोगों के घरों में लगे कैमरों को भी जोड़ा जाएगा। इसका मतलब यह है कि बैंक, पेट्रोल पंप और कमर्शियल बिल्डिंग के कैमरे को आगरा नगर निगम के स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। अभी तक लगभग आधा काम पूरा हो चुका है। आगरा के लगभग 2500 से भी अधिक कैमरा को शहर के बाजारों से लेकर आम लोगों के घरों तक, कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। आगरा नगर निगम का दावा है कि Ai टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से अब ये कैमरे स्वयं ही निगरानी रखने का कार्य करेंगे।
आगरा स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में कार्य करने वाले प्रोजेक्ट मैनेजर प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि इन कैमरों की सहायता से हम लोग कंट्रोल रूम से ही सड़कों पर गंदगी करने वाले लोगों पर नजर रख पाएंगे। इसके अलावा ये सीसीटीवी कैमरे शहर में क्राइम कंट्रोल करने में भी पुलिस के लिए काफी सहायक हैं।