24.5 C
Asia
सोमवार, फ़रवरी 24, 2025
होमEventsसूर्य ग्रहण 2024: आज दिखेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें समय...

सूर्य ग्रहण 2024: आज दिखेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें समय और प्रभाव

सूर्य ग्रहण 2024: आज दिखेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें समय और प्रभाव

 

सूर्य ग्रहण 2024 आज 2 अक्तूबर को लगने जा रहा हैl यह इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण होने वाला है। खगोल विज्ञान से मिली जानकारी के मुताबिक, यह सूर्य ग्रहण आज रात को 9 बजकर 13 मिनट से प्रारंभ होकर काफी देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। यह सूर्य ग्रहण लगभग 6 घंटे 4 मिनट की होने वाला हैl

 

सूर्य ग्रहण 2024 क्यों बना महत्वपूर्ण?

बता दें कि आज यानी 2 अक्टूबर के दिन पितृ पक्ष की अमावस्या तिथि है, जबकि सूर्य ग्रहण के दुसरे दिन नवरात्रि का पहला दिन भी हैl जिसके कारण इस बार होने वाले सूर्य ग्राहंग्न को खगोल शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र दोनों ने ही महत्वपूर्ण बताया है।

 

सूर्य ग्रहण 2024: आज दिखेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें समय और प्रभाव

 

क्या होता है सूर्य ग्रहण?

खगोल विज्ञान के मुताबिक, “जिस समय सूर्य तथा पृथ्वी के मध्रय चांद आ जाता है, तो उस समय सूर्य का बिंब कुछ अवधि तक चंद्रमा के पीछे छुप जाता है, इस घटना को सूर्य ग्रहण के नाम से जाना जाता है।” बता दें कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव केवल आकाश पर ही नहीं पड़ता, बल्कि पृथ्वी पर मौजूद हर तरह के जातक की राशि पर भी पड़ता है।

 

सूर्य ग्रहण 2024 का प्रारंभ और समाप्त का समय

वर्त्ष 2024 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण बुधवार 2 अक्तूबर को यानी आज होने जा रहा हैl जानकारी के मुताबिक, सूर्य ग्रहण आज रात 9 बजकर 13 मिनट से प्रारंभ होकर देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त हो जाएगा और इसकी कुल अवधि लगभग 6 घंटे 4 मिनट की होगी।

 

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण ?

वर्ष 2024 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में किसी भी जगह नहीं देखा जाएगाl इस साल का सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग सहित ब्राजील, पेरू,आर्कटिक, अंटार्कटिका, अर्जेंटीना, ब्यूनो आयर्स, फिजी, दक्षिण अमेरिका, चिली, होनोलूलू, पेरू और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में देखा जाएगाl

 

सूर्य ग्रहण के बाद करें ये तीन आवश्यक कार्य 

  • धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सूर्य ग्रहण के दौरान घर में भोजन बनाने से पूर्व अपने भोजन में तुलसी के पत्ते जरूर  डालें, धार्मिक मान्यताओं में ऐसा करना बहत ही शुभ माना जाता है।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण खत्म हो जाने के बाद पूरे घर की सफाई करनी चाहिए और पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण भी करन चाहिएl
  • सूर्य ग्रहण खत्म के बाद सभी परिजनों को भी स्नान कर लेना चाहिए।

 

ग्रहण समाप्ति के बाद करें दान 

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद जरूरतमंद तबके के लोगों को गेहूं और चने दान करने  चाहिए। यदि गेहूं और चने न हो तो, इस स्थिति में दाल, गुड़ और सफेद चीजें भी दान की जा सकती हैंl पौरान्विक  मान्यताओं में मना जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि की वृद्धि हो जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments