24.5 C
Asia
सोमवार, फ़रवरी 24, 2025
होमUttarakhandराजनीतिराष्ट्रपति भवन नाम परिवर्तन: अब दरबार हॉल नहीं "गणतंत्र मंडप" बोलें, अशोक...

राष्ट्रपति भवन नाम परिवर्तन: अब दरबार हॉल नहीं “गणतंत्र मंडप” बोलें, अशोक हॉल का नाम भी बदल डाला 

राष्ट्रपति भवन नाम परिवर्तन: अब दरबार हॉल नहीं “गणतंत्र मंडप” बोलें, अशोक हॉल का नाम भी बदल डाला 

2024 में नई सरकार के आने के बाद जहां आए दिन अलग-अलग तरह की खबरें आ रही हैं वहीं एक और नई खबर सामने आई हैl अभी-अभी राष्ट्रपति भवन नाम परिवर्तन की खबर सामने आ रही हैl राष्ट्रपति भवन के अंतर्गत आने वाले “दरबार हॉल” का नाम बदल दिया गया है, अब इसका नया नाम “गणतंत्र मंडप” रखा गया हैl वहीं दूसरी तरफ “अशोक हॉल” का नाम भी बदलकर “अशोक मंडप” रख दिया गया हैl

 

राष्ट्रपति भवन नाम परिवर्तन: दरबार हॉल से “गणतंत्र मंडप”

मिली सूचना के अनुसार, राष्ट्रपति भवन के भीतर उपस्थित दो जगहों के नाम बदल दिए गए हैंl ये दो जगहें दरबार हॉल और अशोक हॉल हैंl राष्ट्रपति भवन के द्वारा हाल ही में जारी की गई एक प्रेस रिलीज के अनुसार, अब “दरबार हॉल” का नाम बदलकर “गणतंत्र मंडप” रख दिया गया है, जबकि “अशोक हॉल” के नाम को बदलकर “अशोक मंडप” कर दिया गया हैl

 

राष्ट्रपति भवन नाम परिवर्तन: अब दरबार हॉल नहीं "गणतंत्र मंडप" बोलें, अशोक हॉल का नाम भी बदल डाला 

 

आखिर क्या दरबार हॉल?

दरबार हॉल, राष्ट्रपति भवन के अन्दर स्थित एक ऐसी जगह है, जहां पर विजेताओं को राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाते हैंl इसके अलावा अशोक हॉल राष्ट्रपति भवन के अन्दर स्थित वह जगह है, जो मूल रूप से से एक बॉलरूम हुआ करता थाl दोनों हॉलों ने नाम बदलने के मामले पर सरकार ने एक आधिकारिक बयान के माध्यम से कहा कि ‘दरबार’, का अर्थ भारत के  शासकों और अंग्रेज लोगों की सभाओं और अदालतों से है, जो भारत देश के गणतंत्र बनने के बाद अपनी प्रासंगिकता को खो चुका हैl

बयान में सरकार ने यह भी कहा, “प्राचीन समय से ही गणतंत्र की अवधारणा भारत के समाज में गहराई से सम्बंधित हैl  इसलिए दरबार हॉल की जगह पर ‘गणतंत्र मंडप’ एक सही नाम हैl”

 

सम्बंधित खबरें:-

 

हॉल का नाम बदलने पर सरकार की दलीलें!

राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल का नाम बदलकर ‘अशोक मंडप’ रखे जाने के फैसले पर सरकार ने अपनी दलील दी हैl  सरकार का कहना है कि अशोक हॉल की तुलना में ‘अशोक मंडप’ नाम भाषा को एकरूपता प्रदान करता है और भारत में अंग्रेजों के निशान भी मिटाता हैl इसके साथ-साथ ‘अशोक मंडप’ शब्द अशोक शब्द से जुड़े हुए मूल मूल्यों को भी बनाए रखता हैl

इस बयान में यह भी कहा गया है, “अशोक का मतलब एक ऐसे इंसान से है, जो ‘सभी कष्टों से मुक्त’ हो और इसका तात्पर्य अशोक सम्राट से भी हैl अशोक सम्राट शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और एकता का प्रमाण हैंl

 

राष्ट्रपति भवन नाम परिवर्तन: प्रियंका गांधी का पलटवार

मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल का नाम बदलने पर कांग्रेस की प्रसिद्ध नेता प्रियंका गांधी ने सरकार पर सीधा वार किया हैl प्रियंका गांधी का कहना है, “माना दरबार की कोई भी अवधारणा नहीं होती है, परन्तु ‘शहंशाह’ की अवधारणा तो होती हैl”

सम्बंधित ख़बरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments