रांची अपराध समाचार: अपराध का बढ़ता ग्राफ, दिनदहाड़े वकील की चाकू से हत्या
रांची अपराध समाचार: रांची में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा हैl झारखंड के रांची में एक वकील को चाकू से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई हैl रांची अपराध समाचार के बढ़ते हुए मामलों को लेकर जिले के अधिवक्ताओं द्वारा अपना रोष व्यक्त किया गयाl जबकि रांची पुलिस अभी भी मामले की जांच-पड़ताल में लगी हुई हैl
रांची में अपराध के बढ़ते मामले
झारखंड राज्य के रांची में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा हैl शुक्रवार 2 अगस्त यानी आज राजधानी रांची में स्थित सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति ने दिन-दहाड़े एक सिविल कोर्ट वकील पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया हैl हमला इतनी बेरहमी से किया गया था कि वकील की तत्काल मृत्यु हो गईl
रांची अपराध समाचार: सुबह 11 बजे हुई थी घटना
जानकारी के मुताबिक, यह मामला मधुकम महुआ टोली के पास का हैl यह घटना शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे घटित हुईl रांची पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि मृतक का नाम गोपी कृष्ण है और वो पेशे से सिविल कोर्ट में एक वकील हैंl इस घटना सूचना मिलने के बाद पुलिस गहनता से इस पूरे मामले की छान-बीन में लगी हुई हैl दूसरी तरफ एक सिविल कोर्ट वकील की दिनदहाड़े चाकू मारकर बेरहमी से हत्या करने पर जिला रांची के अधिवक्ताओं ने अपना रोष भी व्यक्त किया हैl
सम्बंधित खबरें:-
- दक्षिण दिल्ली स्कूल बम धमकी: फ़ौरन कराया गया स्कूल खाली, पुलिस कर रही जांच
- बिहार अपराध समाचार: समस्तीपुर और मुंगेर में एक ही दिन में दो हत्या
- केरल वायनाड भूस्खलन: 167 की मौत, राहुल और प्रियंका गांधी पहुंचे प्रभावित क्षेत्र
- वायनाड भूस्खलन त्रासदी: मौत का आंकड़ा 308 पहुंचा, सेना और राहत टीमों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
रांची अपराध समाचार: दिनदहाड़े किया हमला
मामले के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार, पेशे से वकील गोपी कृष्ण सुखदेव नगर के मधुकम महुआ टोली में स्थित अपने घर के निकट ही खड़े थेl इसी दौरान अचानक एक व्यक्ति ने गोपी के निकट आकर उसके पेट पर चाकू से वार कर दिया और वहां से फरार हो गयाl कुछ लोग जल्द-बाजी में मृतक गोपी को रिम्स लेकर गए और वहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मरा हुआ घोषित कर दियाl दिन-दहाड़े हुई इस खतरनाक घटना के बाद जिले के वकील गुस्से में हैंl जिले के वकीलों ने रांची पुलिस से अपराधियों को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की हैl
पेट पर ही नहीं सर पर भी किया वार
डॉक्टरों और पुलिस प्रशासन के मुताबिक मृतक वकील गोपी कृष्ण पर काफी तेज धारदार चाकू से वार किया गया और सिर्कफ एक बार ही नहीं अपराधी ने लगातार कई बार वार कियाl जिसके कारण मृतक के पेट की अंतड़ी तक बाहर आ गईl इतना ही नहीं, अपराधी के अन्दर इतना गुस्सा भरा हुआ था कि उसने कई बार मृतक के पेट पर वार करने के बाद उसके सिर पर भी वार किया थाl जिसके कारण अस्पताल लाये जाने से पहले ही उनकी मौत हो गईl
पुलिस प्रशासन के हिसाब से अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हत्या की असली वजह क्या है? रांची पुलिस इस मामले की हर प्रकार से जांच-पड़ताल कर रही हैl इसके साथ-साथ पुलिस घटना के समय आस-पास मौजूद लोगों से बात चीत कर उनसे जानकारियां इकठ्ठा करने में जुटी हुई हैl