27.7 C
Asia
रविवार, फ़रवरी 23, 2025
होमUttarakhandराजनीतिपंजाब: मोहाली एयरपोर्ट पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने...

पंजाब: मोहाली एयरपोर्ट पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने वाले थे सीएम भगवंत मान, आखिर क्यों हुआ स्थगित?

पंजाब: मोहाली एयरपोर्ट पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने वाले थे सीएम भगवंत मान, आखिर क्यों हुआ स्थगित?

 

पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान 28 सितंबर को यानी आज स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती के ख़ास अवसर को उनकी प्रतिमा को समर्पित करने वाले थे। मुख्यमंत्री आज मोहाली हवाई अड्डे पर शहीद भगत सिंह की मूर्ती का अनावरण करने वाले थेl लेकिन पंचायत चुनावों के लिए लागू की गई आचार संहिता की वजह से प्रतिमा का अनावरण स्तगित कर दिया गयाl

 

शहीद भगत सिंह की जयंती पर करने वाले थे प्रतिमा लोकार्पण 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निर्णय लिया था कि वो शनिवार 28 सितंबर के दिन यानी आज स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती के ख़ास अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगाl लेकिन दुर्भाग्य्वाच्ज उनकी यह योजना पूर्ण नहीं हो पाई और प्रतिमा लोकार्पण को स्थगित कर दिया गयाl बता दें प्रतिमा अनावरण के लिए भगत सिंह की 30 फिट ऊँची प्रतिमा बनाई गई हैl

 

पंजाब: मोहाली एयरपोर्ट पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने वाले थे सीएम भगवंत मान, आखिर क्यों हुआ स्थगित?

 

प्रतिमा का अनावरण इस कारण हुआ स्थगित 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 28 सितंबर के दिन यानी आज भगत सिंह की 30 फुट ऊंची मूर्न्थी का अनावरण किया जाना थाl परन्तु दुर्भाग्यवश, पंचायत चुनावों के लिए लागू की गई आदर्श आचार संहिता की वजह से प्रतिमा लोकार्पण को स्थगित कर दिया गया है।

 

 

सम्बंधित खबरें:-

 

शहीद भगत सिंह प्रतिमा को लेकर CM ने कही ये बातें 

प्रतिमा के लोकार्पण से पूर्ल्व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि शहीद भगत सिंह की यह प्रतिमा देश-विदेश से शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यातायात अथवा अन्य कारणों से आने वाले पंजाबी प्रवासी युवाओं के मध्य भारत के युवा शहीद (भगत सिंह) की गौरवशाली विरासत और उनकी बहादुरी को संरक्षित करने में आवश्यक भूमिका अदा करेगीl

 

भगत की बहादुरी, बलिदान की याद दिलाएगी यह प्रतिमा- CM 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह की प्रतिमा भारत के हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश सहित अन्य सभी राज्यों से आने वाले यात्रियों अथवा प्रवासियों को उनके द्वारा देश के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान एवं समर्पण की याद दिलाने में आवश्यक भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “पूरा भारत जानता है कि भगत सिंह उनकी अन्याय के खिलाफ उनकी लड़ाई, बहादुरी, साहस और समाजवाद के लिए दिए उनके दर्शन के लिए याद किया जाता है। भारत सदैव उनकी बहादुरी, बलिदान, सहस और समर्पण को याद करता रहेगाl”

सम्बंधित ख़बरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments