राष्ट्रपति ने नियुक्त किए इन राज्यों के नए राज्यपाल – जानिए नए राज्यपालों की सूची
शनिवार को यानीं 27 जुलाई के दिन देर रात तक राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों के लिए नए राज्यपाल की नियुक्ति करने की घोषणा की। राष्ट्रपति भवन ने नए राज्यपालों की नियुक्ति को लेकर एक विज्ञप्ति को भी शेयर किया हैl इस विज्ञप्ति में देश के सभी राज्यों के नए राज्यपालों की नियुक्ति के सम्बन्ध में सूचना प्रदान की गई है।
देश के इन राज्यों में नियुक्त किए गए नए राज्यपाल
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र, पंजाब, झारखंड, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़ सहित अन्य कई राज्यों के राज्यपालों नई नियुक्ति की हैl इसके साथ-साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुडुचेरी के उपराज्यपाल की भी नई नियुक्ति की हैl राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल रमेन डेका को नियुक्त किया हैl बता दें कि रमेन डेका की नियुक्ति से पहले छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन थेl
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब का नया राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को नियुक्त किया गया है, जो पहले असम के राज्यपाल रह चुके हैंl राष्ट्रपति द्वारा गुलाब चंद कटारिया को पंजाब के राज्यपाल के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक का कार्यभार भी सौंपा गया हैl
सम्बंधित खबरें:-
- राष्ट्रपति भवन नाम परिवर्तन: अब दरबार हॉल नहीं “गणतंत्र मंडप” बोलें, अशोक हॉल का नाम भी बदल डाला
- टनकपुर उप जिला चिकित्सालय के आई टैक्नीशियन राजवीर सिंह का निधन, आखिर क्या थी वजह?
- भाजपा वरिष्ठ नेता प्रभात झा निधन: दिल्ली में ली अंतिम सांस, सीतामढ़ी में होगा अंतिम संस्कार
- चम्पावत पार्किंग परियोजना प्रगति: जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने दिए ये निर्देश
- हल्द्वानी: कमिश्नर ने बेलबाबा फिटनेस सेंटर छापा मारा, दलाल फरार, RTO को भेजा नोटिस
इन राज्यों के राज्यपालों के इस्तीफे को मिली स्वीकृति
राष्ट्रपति भवन द्वारा राज्यपालों की नियुक्ति को लेकर जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित के इस्तीफे को स्वीकृति दे दी हैl बनवारीलाल पुरोहित के स्थान पर गुलाब चंद कटारिया को पंजाब के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया हैl फिलहाल गुलाब चंद कटारिया इस समय असम के राज्यपाल हैं।
इन राज्यपालों की दुसरे राज्यों में नियुक्ति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा वर्तमान में झारखंड राज्य के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया हैl इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति द्वारा सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया हैl इसके साथ-साथ लक्ष्मण प्रसाद को मणिपुर के राज्यपाल का कार्यभार सौंपा गया हैl
कौन बना किस राज्य का नया राज्यपाल?
- झारखंड का नया राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को नियुक्त किया गयाl
- गुलाब चंद कटारिया को पंजाब के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गयाl
- सिक्किम का नया राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को नियुक्त किया गयाl
- लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गयाl
- छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल रमन डेका को नियुक्त किया गयाl
- तेलंगाना का नया राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को नियुक्त किया गयाl
- महाराष्ट्र का नया राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को नियुक्त किया गयाl
- सीएच विजयशंकर को मेघालय के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गयाl
- किसनराव बागड़े हरिभाऊ को राजस्थान के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गयाl
- पुडुचेरी का नया उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन को नियुक्त किया गयाl