27.9 C
Asia
शनिवार, अप्रैल 19, 2025
होमखेलपेरिस ओलंपिक 2024 अपडेट: भारतीय बैडमिंटन चैम्पियन पीवी सिंधु की पहली जीत,...

पेरिस ओलंपिक 2024 अपडेट: भारतीय बैडमिंटन चैम्पियन पीवी सिंधु की पहली जीत, अगले मैच में एस्टोनिया की इस खतरनाक खिलाड़ी से मुकाबला

पेरिस ओलंपिक 2024 अपडेट: भारतीय बैडमिंटन चैम्पियन पीवी सिंधु की पहली जीत, अगले मैच में एस्टोनिया की इस खतरनाक खिलाड़ी से मुकाबला

 

पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय बैडमिंटन की चैम्पियन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने पेरिस ओलंपिक 2024 के पहले ग्रुप मैच में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली हैl आने वाले बुधवार के दिन पीवी सिन्धु का मुकाबला उनके दुसरे ग्रुप मैच में एस्टोनिया की 75वें नंबर की खिलाड़ी क्रिस्टिन कुबा से होने जा रहा हैl

 

दूसरे ग्रुप मैच में इस खतरनाक खिलाड़ी से होगा मुकाबला

वर्ष 2016 के रियो ओलंपिक में रजत पदक हासिल करने वाली और वर्ष 2020 के टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल करके भारत का नाम गोरान्वित करने वाली बैडमिंटन चैम्पियन पीवी सिंधु ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भी अपनी पहली जीत हासिल कर लीl पीवी सिंधु पेरिस ओलंपिक के पहले ग्रुप मैच में जीत गई हैंl अब बुधवार को होने वाले दूसरे ग्रुप मैच में पीवी सिंधु का मुकाबला एस्टोनिया की दुनिया की 75वें नंबर की एक खतरनाक खिलाड़ी से होने जा रहा है, जिसका नाम क्रिस्टिन कुबा हैl 

 

 

पेरिस ओलंपिक 2024 अपडेट: भारतीय बैडमिंटन चैम्पियन पीवी सिंधु की पहली जीत, अगले मैच में एस्टोनिया की इस खतरनाक खिलाड़ी से मुकाबला

 

 

पेरिस ओलंपिक 2024: ऐसे हासिल की थी शुरुआत?

भारतीय बैडमिंटन की स्टार पीवी सिंधु ने बीते रविवार के दिन मालदीव की बैडमिंटन खिलाड़ी फतिमाथ अब्दुल रज्जाक के साथ सीधा गेम प्ले किया थाl इस सीधे गेम में पीवी सिंधु ने प्रभावशाली जीत हासिल की और अपनी इसी जीत के साथ पेरिस ओलंपिक 2024 के अभियान की शुरुआत कर दी और पहला ग्रुप मैच को भी पार कर लियाl 

 

 

सम्बंधित खबरें:-

 

 

तीसरे ओलंपिक पदक हासिल करना है एकमात्र उद्देश्य

जानकारी के मुताबिक पीवी सिंधु का उद्देश्य पेरिस ओलंपिक 2024 के माध्यम से लगातार तीसरे ओलंपिक पदक को हासिल करना है। सिंधु के गेम खेलने की शक्ति और कौशल की असमानता बिलकुल साफ़ दिखाई दे रही थीl बता दें कि  उन्होंने ग्रुप एम के मैच में 21-9, 21-6 का बड़ा स्कोर बनाकर अपनी निचली रैंक वाली खिलाड़ी को केवल 29 मिनट में ही हरा दिया थाl 

 

पेरिस ओलंपिक 2024: बुधवार को होगा दूसरा ग्रुप मैच 

पीवी सिन्धु ने वर्ष 2016 के रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता और वर्ष 2020 के टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया थाl इन दोनों ओलंपिकों में ही सिंधु को 10वीं वरीयता प्राप्त हुई थीl पेरिस ओलंपिक 2024 का दूसरा ग्रुप मैच बुधवार को होने जा रहा है, जिसमें पीवी सिन्धु का मुकाबला एस्टोनिया की दुनिया की 75वें नंबर की जबरदस्त खिलाड़ी क्रिस्टिन कुबा से होने वाला हैl बता दें कि पीवी सिन्धु विश्व में 13वें नंबर की खिलाड़ी हैंl पीवी सिन्धु की पहली जीत से भारतीय नागरिकों ने प्रेम की भावना व्यक्त की हैl सभी का यह मानना है कि सिन्धु जल्द ही तीसरा ओलंपिक पदक हासिल करके लौटेंगीl

सम्बंधित ख़बरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments