नेपाल में कुदरत का कहर: काठमांडू घाटी में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 200 की मौत, कई लापता
भारत के पडोसी देश नेपाल में बाढ़ और भूस्खालन ने हाहाकार मचा रखा हैl इस आपदा में करीब 322 परिवार बेघर हो गएl इसके अलावा 16 पुलों को नुकसान भी हुआ हैl जानकारी के मुताबिक, यह भारी तबाही नेपाल की काठमांडू घाटी में आई हैl स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने बीते 40-45 सालों में कभी इस तरह की विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन का तांडव नहीं देखाl
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन का कहर
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भारी वर्षा के कारण आने वाली बाढ़ और भूस्खलन से कई मासूम लोगों की जाने चली गई हैंl जानकारी के मुताबिक, अब तक आपदा में मृतकों की संख्या तकरीबन 200 हो चुकी है, जबकि 42 लोगों अबी तक लापता हैंl अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, बीते शुक्रवार से नेपाल के पूर्वी और मध्य हिस्सों पर पानी का कहर छाया हुआ हैl नेपाल के बहुत से भागों में अचानक बाढ़ आने की खबर सामने आ रही हैl
गृह मंत्रालय अधिकारियों ने दी जानकारी
गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने घटना के विश्ह्म में जानकारी देते हुए कहा, काठमांडू घाटी में जलप्लावन, बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई लोग लापता हैंl वहीं दूसरी तरफ, गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ऋषिराम पोखरेल ने भी बताया कि बाढ़ के कारण करीब 111 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैंl फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों की सहायता से सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैl
नेपाल की सेना ने आपदा के दौरान फंसे 162 से भी ज्यादा लोगों को हवाई मार्ग के माध्यम से रेस्क्यू कर निकाला हैl गृह मंत्रालय प्रवक्ता ऋषिराम पोखरेल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “जलप्लावन और बाढ़ से प्रभावित करीब 4,000 लोगों की जान नेपाल की सेना और सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने रेच्यु कर बचाया हैl”
बाढ़ प्रभावितों को किया गया भोजन वितरण
आपदा के दौरान मौजूद अधिकारियों ने बताया, बाढ़ और भारी पानी के कहर से बचाए गए लोगों को खान-पीने की आवश्यक चीजों सहित हर तरह की जरूरी राहत सामग्री प्रदान की गई हैl प्रवक्ताओं ने बताया, काठमांडू के आपदा ग्रस्त बल्खू इलाके में सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहायता से 400 से अधिक लोगों को भोजन वितरण भी कियाl
नेशनल हाईवे ब्लाक, मार्ग खोलने की कोशिश जारी
बीते शनिवार के दिन से ही भारी पानी की आफत के कारण नेपाल के नेशनल हाइवे ब्लाक हो चुके हैंl भूस्खलन, बाढ़ और जलप्लावन की वजह से सैकड़ों की तादात में इलाके के लोग कई राजमार्गों पर फंस गए हैंl बाढ़ तथा भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों पर बंद पड़ी हुई सड़कों को लगातार साफ़ करने की कोशिश की जा रही हैl ब्लाक सड़कों की सफाई चल रही हैl
नेपाल के जलवायु एवं पर्यावरण एक्सपर्ट की प्रतिक्रिया
नेपाल में आई बाढ़ ने भीषण तबाही मचा दी हैl इस भयानक आपदा में लगभग 322 परिवार बेघर हो गए हैं, जबकि 16 पुल पूरी तरह छतिग्रस्त हो चुके हैंl स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने बीते 40 से 45 वर्षों में आत-तक कभी भी काठमांडू घाटी में इतनी विनाशकारी बाढ़, भ्होस्खलन और पानी का भयानक कहर बरसते हुए नहीं देखा हैl
ICIMOD नेपाल (इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट) के जलवायु और पर्यावरण एक्सपर्ट अरुण भक्त श्रेष्ठ ने भयानक बाढ़, भूस्खलन और पानी के कहर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैंने आज-तक ऐसी तबाही नहीं देखीl”