27.9 C
Asia
शनिवार, अप्रैल 19, 2025
होमउत्तराखंडउत्तराखंड में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार, करोड़ों की...

उत्तराखंड में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार, करोड़ों की बेनाम संपत्ति का पर्दाफाश!

उत्तराखंड में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार, करोड़ों की बेनाम संपत्ति का पर्दाफाश!

 

उत्तराखंड के हरिद्वार में विजिलेंस ने एक ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ साख कार्रवाई करते हुए उसे गिरफतार कर लिया हैl जानकारी के मुताबिक, ग्राम विकास अधिकारी के पास उसकी आय से 300% अधिक संपत्ति थीl करोड़ो की संपत्ति का ब्यौरा मांगे जाने पर अधिकारी ने कोई भी जवाब नहीं दिया, जिसके चलते विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार कर लियाl

 

विजिलेंस जांच के दौरान वीडीओ गिरफ्तार 

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही हैl जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार में विजिलेंस जांच के दौरान एक ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के पास करोड़ो की बेनामी संपति पाई गईl जिसके चलते ग्राम विकास अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गयाl

 

उत्तराखंड में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार, करोड़ों की बेनाम संपत्ति का पर्दाफाश!

 

वीडीओ के पास मूल आय से 300% अधिक संपत्ति 

मामले के विषय में मिली जाम्भ्कारी के मुताबिक, “आरोपी ग्राम विकास अधिकारी को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया हैl बता दें कि गिरफ्तार ग्राम विकास अधिकारी हरिद्वार जिले के लक्सर ब्लॉक से है।” रेपोस्र्ट्स से मिल रही जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि विजिलेंस जांच के दौरान वीडीओ के पास उसकी मूल आय से 300 प्रतिशत अधिक संपत्ति पाई गई हैl

 

 

 

सम्बंधित खबरें:-

 

 

पूछ-ताछ में हुआ मामले का खुलासा 

मीडिया के माध्यम से प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) रामपाल के खिलाफ उसकी मूल आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के विषय में शिकायत दर्ज की गई थी। जिसके बाद विजिलेंस की जांच की गईl जांच के दौरान पूछताछ में मामला खुलकर सामने आ गयाl

पूछताछ में पता चला कि दिनांक 1 जनवरी 2007 से 31 दिसंबर 2018 तक आरोपी वीडीओ द्वारा वैध स्रोतों से अर्जित कुल प्राप्त आय 1,50,52,159 थी, जबकि कुल व्यय 6,23,32,159 था। वीडीओ द्वारा किया गया व्यय, उसकी कुल प्राप्त आय से 4,72,80000 अधिक पाया गया है। जो कि उनकी आय की तुलना में 314 % अधिक है।

 

वीडीओ के पास मिली ये संपत्ति 

विजिलेंस की जांच से मिले साक्ष्यों के आधार पर वीडीओ के पास यह अवैध सम्पाती मिली है:-

  • आरोपी की पत्नी पूनम सिंह के नाम पर हरिद्वार जिले में विभिन्न स्थानों पर लिया गया 07 भू-खण्ड
  • पत्नी पूनम सिंह के नाम पर गाजियाबाद में 01 डुप्लेंक्स बिल्डिंग 01 भू-खण्ड
  • पत्नी पूनम सिंह के नाम पर बुलन्दशहर में 01 भू-खण्ड
  • 01 मर्सडीज कार (मूल्य रू. 50 लाख)
  • 01 हुण्डई कार (मूल्य रू. 24 लाख)
  • तीन दो पहिया वाहन (2 एक्टिवा और 1 बुलेट)

 

 

संपत्ति के ब्यौरा मांगने पर नहीं दिया कोई जवाब 

जब विजिलेंस द्वारा आरोपी ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) रामपाल से उसके पास मौजूद संपत्ति के विषय ब्यौरा मांगा गया तो इसे लेकर उसने कोई भी सही उत्तर नहीं दिया। पूर्ण रूप से जांच करने के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी ग्राम विकास अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया हैl

सम्बंधित ख़बरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments