27.7 C
Asia
रविवार, फ़रवरी 23, 2025
होमबिज़नेसरतन टाटा को अंतिम विदाई: राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार,...

रतन टाटा को अंतिम विदाई: राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आज एनसीपीए में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा पार्थिव शरीर

रतन टाटा को अंतिम विदाई: राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आज एनसीपीए में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा पार्थिव शरीर

 

टाटा ग्रुप के सम्मानित चेयरमैन और भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार 9 अक्टूबर की रात निधन हो गयाl उन्होंने 86 वर्ष की आयु में अंतिम सांस लीl भारतीय उद्योगपति का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगाl जनता के दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को आज NCPA में रखा जाएगा।

 

महाराष्ट्र सीएम ने दी राजकीय अंतिम संस्कार की सूचना 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भारतीय दिग्गज उद्योगपति टाटा के निधन पर दुःख व्यक्त किया हैl इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है कि टाटा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा, जिसके सम्बन्ध में सीएम एकनाथ शिंदे ने एक्स पर पोस्ट भी कियाl
रतन टाटा को अंतिम विदाई: राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आज एनसीपीए में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा पार्थिव शरीर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एक्स पर किया पोस्ट 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रतन टाटा के निधन पर एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “देश ने एक अनमोल रत्न को खो दिया। रतन जी टाटा हम सभी के लिए उद्यमशीलता और नैतिकता का एक आदर्श और अनूठा संगम थे। रतन जी टाटा ने अपने पूरे कार्यकाल में सम्पूर्ण टाटा समूह को सफलता पूर्वक संभाल कर रखा और हमेशा टाटा समूह को समर्थन भी कियाl रतन जी एक जीवित किंवदंती थेl उनकी अखंडता और उत्कृष्टता की परंपरा टाटा समूह में करीब 150 वर्षों से चली आ रही है।

CM शिंदे ने आगे कहा, “रतन जी ने अपने कार्यकाल के दौरान समय-समय पर विभिन्न मुद्दों पर फैसला करने की क्षमता और मानसिक शक्ति को प्रदर्शित किया, जिसने टाटा समूह को बहुत कम समय में भिन्न-भिन्न औद्योगिक ऊंचाइयों पर लाकर खड़ा कर दियाl मैं रतन जी टाटा को अपनी ओर से हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। रतन जी टाटा पूरे भारत का गौरव और मान थे और वो हमेशा देश की आने वाली पीढ़ी के उद्यमियों के लिए एक आदर्श रहेंगे।”

सम्बंधित खबर:-

रतन टाटा के निधन पर 1 दिन का राजकीय शोक घोषित

महाराष्ट्र राज्य सरकार ने भी भारत के दिग्गज कारोबारी के निधन पर उनकी याद में पूरे राज्य में 1 दिन का राजकीय शोक करने की घोषणा कर दी हैl बुधवार देर रात दिग्गज कारोबारी का निधन होने के बाद गुरुवार को सुबह-सुबह यह  दुखद समाचार सबके सामने आयाl जिसके बाद पूरे देश के कॉरपोरेट समूह में शोक के बदल छा गए हैंl

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “गुरूवार 10 अक्टूबर यानी आज रतन टाटा के सम्मान में राज्य के सभी सरकारी भवनों पर लगा हुआ तिरंगा आधा झुका रहेगाl इसके साथ-साथ आज के दिन किसी भी तरह का आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं किया जाएगाl”

 

आज शाम 4 बजे होगा रतन टाटा का अंतिम संस्कार 

आज शाम लगभग 4 बजे के समय रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगाl पहले उनका पार्थिव शरीर नरीमन प्वाइंट से वर्ली श्मशान प्रार्थना कक्ष की तरफ अंतिम यात्रा पर निकाला जाएगाl इसके बाद श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के दौरान उनके पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटा जाएगा और फिर पुलिस द्वारा बंदूक की सलामी दी जाएगीl जिसके बाद उन्हें अग्नि के हवाले कर दिया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments