27.7 C
Asia
रविवार, फ़रवरी 23, 2025
होमEventsस्वतंत्रता दिवस 2024: इस वर्ष का ख़ास समारोह, ऐसे डाउनलोड करें 'हर...

स्वतंत्रता दिवस 2024: इस वर्ष का ख़ास समारोह, ऐसे डाउनलोड करें ‘हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र’

स्वतंत्रता दिवस 2024: इस वर्ष का ख़ास समारोह, ऐसे डाउनलोड करें ‘हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र’

 

स्वतंत्रता दिवस 2024: भारत आगामी 15 अगस्त को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस हमेशा की तरह इस बार भी बड़े ही को उत्साह और गर्व के साथ मनाने जा रहा हैl स्वतंत्रता दिवस 2024 के ख़ास मौके पर आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत एक बार फिर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के चर्चे होने लगे हैंl इस ख़ास मौके पर अपना “हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र” डाउनलोड कर अपने दोस्तों के साथ साझा करेंl प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीर भारतीय तिरंगे के साथ सेल्फी शेयर करके इस अभियान में भाग लेंl

 

‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत  

भारत में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2022 में की थीl अब 2024 में यह अभियान अपने तीसरे वर्ष में है। वर्ष 2024 में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 13 अगस्त के दिन एक विशेष ‘तिरंगा बाइक रैली’ भी निकाली जाएगीl इस रैली में संसद सदस्य सम्मिलित होंगे। जानकारी के मुताबिक, यह विशेष ‘तिरंगा बाइक रैली’ भारत मंडपम, प्रगति मैदान से शुरू होकर प्रतिष्ठित इंडिया गेट से गुजरती हुई मेजर ध्यानचंद स्टेडियम तक पहुंचकर समाप्त हो जाएगी।

इस वर्ष पीएम मोदी ने देश के अन्य नेताओं और नागरिकों के साथ मिलकर ‘हर घर तिरंगा’ को एक जन आंदोलन बनाने और इसका पूर्ण समर्थन करने का आग्रह किया है।

 

स्वतंत्रता दिवस 2024: इस वर्ष का ख़ास समारोह, ऐसे डाउनलोड करें 'हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र'

हर घर तिरंगा प्रमाणपत्र क्या है?

‘हर घर तिरंगा’ अभियान पीएम मोदी द्वारा चलाया गया एक खास अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ प्रमाण पत्र को प्राप्त करना भी है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत, देश के सभी नागरिकों को अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसके अलावा नागरिकों को झंडे के साथ एक सेल्फी लेने के लिए और इस सेल्फी को harghartiranga.com पर अपलोड करके अपना ‘हर घर तिरंगा’ प्रमाण पत्र प्राप्त करने के सम्बन्ध में भी उत्साहित किया जाता हैl

 

आन्दोलन में प्रतिभाग करने वालों की संख्या 

आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2022 में हुई ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत के बाद से, हर वर्ष इसमें काफी बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया हैl अभियान के शुरूआती वर्ष 2022 में, देश के 23 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने अपने घरों में तिरंगा फहराया और इसमें से हर घर तिरंगा पोर्टल पर लगभग छह करोड़ सेल्फी अपलोड कर नागरिको ने अभियान में प्रतिभाग भी कियाl वर्ष 2023 में अभियान में भाग लेने वालों की संख्या बढ़ गई और हर घर तिरंगा पोर्टल पर 10 करोड़ से भी ज्यादा सेल्फी अपलोड की गईं।

बता दें कि इस वर्ष 2024 में, हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य तिरंगे के महत्व पर जोर देना और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देने है।

 

 

 

सम्बंधित खबरें:-

 

पीएम मोदी का अभियान में समर्थन का आग्रह किया

आगामी स्वतंत्रता दिवस 2024 के सम्बन्ध में 9 अगस्त के दिन पीएम मोदी ने हर साल की तरह एक बार फिर देश के सभी नागरिकों और अन्य नेताओं से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए अपना पूर्ण समर्थन प्रदान करने का आग्रह कियाl

 

पीएम मोदी की एक्स पर पोस्ट 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से आग्रह किया कि वो अपनी प्रोफ़ाइल पर भारतीय तिरंगे के साथ तस्वीर लगाएl पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एप एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा,  “इस वर्ष भी बित्ते दिनों के साथ स्वतंत्रता दिवस हमारे नजदीक आता जा रहा हैl आइए इस वर्ष 2024 में एक बार फिर #हरघरतिरंगा यादगार बनाते हैं और इसे एक जन-आन्दोलन का रूप देते हैंl मैंने अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीर बदल ली है और मैं देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में ऐसा करने का आग्रह करता हूँl अपनी सेल्फी https://harghartiranga.com पर साझा करना न भूलेंl”

ऐसे डाउनलोड करें हर घर तिरंगा’ प्रमाणपत्र 

  • सबसे पहले आप harghartiranga.com की वेबसाइट पर जाएंl
  • इसके बाद अगले चरण में ‘सेल्फी अपलोड करें’ के विकल्प का चुनाव करेंl
  • अगले चरण में “भाग लेने के लिए क्लिक करें” के ऑप्शन का चुनाव करें।
  • अगले चरण में अपनी कुछ सामान्य जानकारी साझा करें, जैसे- नाम, फोन नंबर, देश और राज्यl
  • इसके बाद harghartiranga.com पर अपनी तिरंगे के साथ सेल्फी खीच कर अपलोड कर दें और ‘सबमिट’ के ऑप्शन पर क्लिक करेंl
  • अगले चरण में अपना ‘हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र’ प्राप्त करने हेतु “जनरेट सर्टिफिकेट” के ऑप्शन का चुनाव करें और “डाउनलोड” के ऑप्शन पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर लेंl
  • अब आप अपना ‘हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र’ सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों और परिजनों के साथ शेयर कर सकते हैंl
सम्बंधित ख़बरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments