27.7 C
Asia
रविवार, फ़रवरी 23, 2025
होमEventsस्वतंत्रता दिवस 2024: अहमदाबाद से गांधीनगर तक अमित शाह की तिरंगा यात्रा,...

स्वतंत्रता दिवस 2024: अहमदाबाद से गांधीनगर तक अमित शाह की तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान की जानिए खास बातें

स्वतंत्रता दिवस 2024: अहमदाबाद से गांधीनगर तक अमित शाह की तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान की जानिए खास बातें

13 अगस्त मंगलवार यानी आज गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद से गांधीनगर में “तिरंगा यात्रा’ निकालने जा रहे हैंl अमित शाह द्वारा निकाली जाने वाली यह तिरंगा यात्रा पीएम मोदी द्वारा चलाए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का ही एक हिस्सा हैl ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का समापन 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस पर होगा। बता दें कि पीएम मोदी ने वर्ष 2022 में ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ की पहल के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की थीl

 

अहमदाबाद से होगी यात्रा की शुरुआत 

गृह मंत्री अमित शाह 13 अगस्त मंगलवार के दिन यानी आज गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ मिलकर गुजरात राज्य के अहमदाबाद से लेकर गांधीनगर तक ‘तिरंगा यात्रा’ को निकालते हुए हरी झंडी दिखाएंगे। जानकारी के मुताबिक यात्रा की शुरुआत अहमदाबाद से की जाएगीl यह अहमदाबाद से शुरू होकर गुजरात तक जाएगीl

 

स्वतंत्रता दिवस 2024: अहमदाबाद से गांधीनगर तक अमित शाह की तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान की जानिए खास बातें

 

यात्रा के सम्बन्ध में एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल गुजरात राज्य के अहमदाबाद मे स्थित विराटनगर कार्यालय से इस यात्रा को एक हरी झंडी दिखाएंगे और यात्रा को गांधीनगर तक ले जाएंगेl

 

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ 

अमित शाह 13 अगस्त मंगलवार को गुजरात में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ करने जा रहे हैं, जिसके तहत वो गांधीनगर में ‘तिरंगा यात्रा’ की भी शुरुआत करने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्री इस वर्ष 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने आवास पर देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी फहराने वाले हैंl

 

 

सम्बंधित खबरें:-

 

‘हर घर तिरंगा अभियान’ क्या है? 

पीएम मोदी द्वारा 2022 में शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का मुख्य उद्देश्य भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना हैl ऐसा करने से देश के नागरिकों में राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना उत्पन्न होती है। 2024 में इस अभियान की शुरुआत 9 अगस्त को की गई और यह 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह का एक हिस्सा बनकट समाप्त हो जाएगा।

 

अभियान को सफल बनाने की कोशिश 

भारत के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस अभियान को सफल बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इतना ही नहीं, जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, प्रमुख उद्योग साझेदार – भारतीय सशस्त्र बल, रेलवे और नागरिक उड्डयन क्षेत्र, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म सहित कई वर्ग हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देने और इसे सफल बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

ऐसे में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने देश के सभी नागरिकों से अपील की है कि वो स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा की ऑफिशियल वेबसाइट पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करें और अपना हर घर तिरंगा प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सोशल मीडिया पर जरूर पोस्ट करेंl

सम्बंधित ख़बरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments