26.3 C
Asia
रविवार, फ़रवरी 23, 2025
होमइतिहासHistory Behind World Ocean Day: विश्व महासागर दिवस क्यों मनाया जाता है?...

History Behind World Ocean Day: विश्व महासागर दिवस क्यों मनाया जाता है? क्या है इसके पीछे का इतिहास?

History Behind World Ocean Day: विश्व महासागर दिवस क्यों मनाया जाता है? क्या है इसके पीछे का इतिहास?

विश्व महासागर दिवस पूरी दुनिया के सभी देशों में मनाया जाता है, परन्तु इसके पीछे का इतिहास और महत्त्व बहुत कम लोग जानते हैंl चलिए आज हम विश्व महासागर दिवस मनाये जाने का कारण जानते हैंl

World Ocean Day 2024: पूरे विश्व में 8 जून के दिन को हर साल विश्व महासागर दिवस के रूप में मनाया जाता हैl हार साल विश्व महासागर दिवस मनाये जाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य लोगों को समुद्री संसाधनों के संरक्षण और महासागरों के महत्त्व के बारे में जागरूक करना हैl पीछे कई सालों से दुनियाभर में प्रदूषण की समस्या लगातार बढती ही जा रही है, जिससे महासागर भी रहित नहीं हैंl विश्व महासागर दिवस का उद्देश्य महासागरों के संरक्षण के स्थायी समाधान को खोजने और उनके अंधाधुंध दोहन की दिशा में कदम उठाने के लिए लोगों को प्रेरित करना हैl

 History Behind World Ocean Day: विश्व महासागर दिवस के पीछे का इतिहास क्या है?

वर्ष 1992 में कनाडा सरकार ने ब्राजील के रियो डी जनेरियो में आयोजित पृथ्वी शिखर सम्मलेन में दुनियाभर में विश्व महासागर दिवस मानाने की योजना को प्रस्तावित कियाl कनाडा सरकार के इस प्रस्ताव को सम्मेलन में मौजूद प्रतिनिधियों और समर्थकों द्वारा काफी सराहना मिलीl कनाडा सरकार के इस प्रस्ताव के महत्त्व को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने समुन्द्रों के संरक्षण के लिए 8 जून को ‘विश्व महासागर दिवस’ के रूप में मनाने के लिए एक आधिकारिक प्रस्ताव पारित कियाl संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पारित किये गए आदेश के बाद से 8 जून को विश्व महासागर दिवस के रूप में मनाया जाता हैl

विश्व महासागर दिवस मानाने का क्या महत्त्व है?

पृथ्वी का आधे से भी ज्यादा हिस्सा समुन्द्र से कवर हैl इसीलिए समुन्द्रों और महासागरों के संरक्षण, महासागरों के प्रदूषणों को कम करने, स्थायी मछली पकड़ने की प्रथाओं को अपनाने और अन्य आवश्यक महासागर सम्बन्धी समस्याओं के समाधान करने के लिए पूरे विश्व में हर साल विश्व महासागर दिवस मनाया जाता हैl

विश्व महासागर दिवस के दिन इस ख़ास अवसर पर लोगों को महासागरों के संरक्षण के बारे में जागरूक किया जाता हैl सरकारी एवं गैर-सरकारी संगठनों द्वारा महासागरीय संसाधनों के लगातार हो रहे दोहन और इससे होने वाले महासागरीय प्रदुषण के हानिकारक प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैl जिससे लोगों के बीच महासागरों के लेकर जागरूकता फैले और वे इनका संरक्षण करेंl

विश्व महासागर दिवस 2024 की थीम 

2024 में विश्व महासागर दिवस की थीम लोगों द्वारा समुद्रों से मछली पकड़ने की प्रथाओं को प्रेरित करना हैl ताकि भविष्य में इनका इस्तेमाल किया जा सके और हर प्रकार के प्रदुषण से महासागरों और उसमें रहने वाले जलीय जीवों की रक्षा की जा सकेl हमारी पृथ्वी पांच महासागरों से घिरी हुई हैl इन पांच महासागरों में से प्रशांत महासागर सबसे बड़ा और गहरा महासागर है, जो एशिया और अमेरिका के बीच बहता हैl प्रशांत महासागर के आलावा अन्य 4 महासागरों के नाम क्रमशः अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, आर्कटिक महासागर और दक्षिणी महासागर हैंl

 

सम्बंधित ख़बरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments