कांग्रेस नेता विवादित टिप्पणी: एक दिन पीएम मोदी के आवास पर भी हो सकता है बांग्लादेश जैसा हमला
कांग्रेस नेता विवादित टिप्पणी: कांग्रेस वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने पीएम मोदी के खिलाफ एक आपत्तिजनक टिप्पणी की हैl उन्होंने कहा कि श्रीलंका और बंगलादेश में जो कुछ भी हुआ एक दिन वो सब भारत में भी होगा और लोग पीएम मोदी के आवास पर हमला बोल देंगेl कांग्रेस नेता विवादित टिप्पणी से भाजपा सरकार भड़क उठी हैl
श्रीलंका और बांग्लादेश से भारत की तुलना
मध्य प्रदेश के कांग्रेस वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी सरकार के कारण भारत में भविष्य में आने वाली राजनीतिक अशांति को लेकर श्रीलंका और बांग्लादेश की वर्तमान की घटनाओं से तुलना की हैl कांग्रेस नेता की आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ भाजपा सरकार ने मामला दर्ज करने की मांग की।
टिप्पणी में कही यह बात
मध्यप्रदेश के कांग्रेस वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते हुए कहा, “श्रीलंका और बांग्लादेश में होने वाले भयावह दंगे की तरह ही एक दिन भारत के नागरिक भी पीएम मोदी के सरकारी आवास पर हमला करके उस पर अपना कब्जा बना लेंगे।” कांग्रेस नेता की इस आपत्तिजनक टिप्पणी पर बीजेपी सरकार ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
कांग्रेस विरोध प्रदर्शन के दौरान कही ये बात
मंगलवार के दिन इंदौर में कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन के समय पूर्व राज्य मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बताया, “टीवी पर सभी समाचार चैनल यह रिपोर्ट बता रहे हैं कि बांग्लादेश के नागरिकों ने अपदस्थ वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी सरकार द्वारा चलाई जा रही गलत नीतियों की वजह से उनके पड़ोसी देश में नागरिकों द्वारा फैलाई गई अशांति के समय अपने ही देश की पीएम के आधिकारिक आवास पर हमला कर दियाl”
सम्बंधित खबरें:-
- बांग्लादेश शेख हसीना: क्या है भारत का अगला एक्शन प्लान, सर्वदलीय बैठक में केंद्र ने विपक्ष को दी जानकारी
- हरियाणा गैस सिलेंडर सस्ता: तीज पर सीएम का बड़ा ऐलान, अब मात्र इतने रूपए में मिलेगा सिलेंडर
- मोदी सरकार का बड़ा कदम: वक्फ एक्ट संशोधन की तैयारी, जानिए क्या है योजना
- सहारा इंडिया मनी रिफंड: आपका पैसा आया गया वापस? तुरंत चेक करें!
अब अगली बारी भारत की है- सज्जन सिंह वर्मा
कांग्रेस वरिष्ठ नेता ने आगे कहा, “पीएम मोदी जी भी यह याद रखिए, भारत में भी एक दिन ऐसा आएगा जब आपकी सरकार द्वारा चलाई गई गलत नीतियों की वजह से लोग प्रधानमंत्री आवास में ही हमला कर देंगे और पीएम आवास पर कब्जा भी कर लेंगे। कुछ समय पहले वर्ष 2022 में श्रीलंका में भी ठीक ऐसा ही हुआl श्रीलंका में लोगों ने प्रधानमंत्री आवास में हमला कर दिया थाl अब ठीक ऐसा ही बांग्लादेश में भी हो रहा है और अब इसके बाद अगली बारी भारत की है।”
वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज
कांग्रेस वरिष्ठ नेता की इस आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश में आए भाजयुमो (भारतीय जनता युवा मोर्चा) के इंदौर शहर के अध्यक्ष सौगत मिश्रा ने भगवा संगठन के सदस्यों के साथ मिलकर बुधवार के दिन एमजी रोड पर स्थित पुलिस थाने में अधिकारियों के पास एक ज्ञापन जमा किया है और कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की मांग की हैl
संवाददाताओं से बात करते समय सौगत मिश्रा ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सज्जन सिंह वर्मा के खिलाफ अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी में “राष्ट्र विरोधी” भाषा का उपयोग करने और भारतीय नागरिकों की भावनाओं को आहत पहुंचाने का आरोप लगया है और पुलिस को ज्ञापन भी सौंपा है।