27.7 C
Asia
रविवार, फ़रवरी 23, 2025
होमबिज़नेससिस्को छंटनी 2024: हजारों कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में, एआई और साइबर...

सिस्को छंटनी 2024: हजारों कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में, एआई और साइबर सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित

सिस्को छंटनी 2024: हजारों कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में, एआई और साइबर सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित

 

सिस्को छंटनी 2024: आंकड़ों के मुताबिक सिस्को इस वर्ष छंटनी के दुसरे दौर में हजारों की संख्या में लोगों को नौकरी से निकाल देगीl सिस्को छंटनी 2024 में हजारों कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में हैl सिस्को द्वारा इस बार नौकरी से निकाले जाने वाले लोगों की संख्या फरवरी में निकाले गए 4,000 कर्मचारियों के समान या उससे कुछ अधिक भी हो सकती हैl 

 

हजारों लोगों की नौकरी खतरे में पड़ी 

सिस्को के इस फैसले से परिचित कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि सिस्को इस साल अपने कर्मचारियों को छाटने के दूसरे राउंड में हजारों लोगों को नौकरियों निकाल देगीl क्योंकि सिस्को कंपनी अब एआई और साइबर सुरक्षा जैसे उच्च विकास वाले क्षेत्रों पर अपना ध्यान केंद्रित करने जा रही है।

 

सिस्को छंटनी 2024: हजारों कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में, एआई और साइबर सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित

 

सूत्रों द्वारा पता चला है कि इस बार नौकरी से निकाले जाने वाले कर्मचारियों की संख्या सिस्को द्वारा फरवरी में निकाले गए कर्मचारियों की संख्या के बराबर या उससे थोड़ी अधिक हो सकती हैl बता दें कि सिस्को ने फरवरी में लगभग 4,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया थाl जानकारी के मुताबिक, इस बार नौकरी से निकाले जाने वाले कर्मचारियों की घोषणा बुधवार के दिन कंपनी के चौथी तिमाही के परिणामों के बाद ही करी जाएगीl लेकिन अभी कंपनी के किसी भी कर्मचारी को सार्वजनिक रूप से इस मामले में कुछ भी बोलने की अनुमति नहीं दी गई है।

 

 

सम्बंधित खबरें:-

 

 

सिस्को द्वारा नौकरी में कटौती की खबर 

रॉयटर्स, कैलिफोर्निया में स्थित सिस्को के अपने कर्मचारियों की नौकरी में कटौती किए जाने की खबर दी थीl यह खबर सिस्कों कंपनी द्वारा की गई घोषणा से काफी पहले ही फरवरी में सामने आ गई थी। रॉयटर्स का कहना था, “सिस्कों कंपनी की वार्षिक फाइलिंग के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी में वर्ष 2023 में जुलाई माह तक करीब 84,900 लोग काम किया करते थे। इसके बाद फरवरी में छंटनी किए जाने के बाद इस संख्या में काफी ज्यादा गिरावट आ गईl” हालाँकि सिस्को ने रॉयटर्स द्वारा की गई इस आपत्तिजनक टिप्पणी के अनुरोध का फ़ौरन कोई भी जवाब नहीं दिया।

रॉयटर्स ने जब पहली बार सिस्कों द्वारा कर्मचारियों की नौकरियों की कटौती की सूचना दी तो इसके बाद सिस्को के शेयरों में लगभग 1% की गिरावट आई। इतना ही नहीं इस साल गुरुवार को बंद होने तक इसके शेयर में लगभग 9% से भी ज्यादा की गिरावट आईl 

 

सिस्को की मुसीबतें और कोशिशें 

सिस्को कम्पनी स्विचों का सबसे बड़ा निर्माता औ इंटरनेट ट्रैफिक को निर्देशित करने वाला राउटर हैl पिछले कुछ समय से सिस्को कम्पनी अपने मुख्य व्यवसाय में आपूर्ति-श्रृंखला और सुस्त मांग जैसी बाधाओं से गुजर रही है। बता दें कि इन दिनों सिस्को कंपनी अपनी नई पेश-कशों में एआई से सम्बंधित उत्पादों को जोड़ने की कोशिश में लगी हुई हैl 

सम्बंधित ख़बरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments