30.2 C
Asia
शनिवार, अप्रैल 19, 2025
होमउत्तराखंडहल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड में जल्द...

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड में जल्द आएगा सशक्त भू कानून

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड में जल्द आएगा सशक्त भू कानून

 

सोमवार 7 अक्टूबर को यानी आज उत्तराखंड राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी के लामाचौड पहुंचेl जहां मुख्यमंत्री धामी ने मीडिया से बात-चीत के दौरान राज्य सरकार द्वारा जल्द ही राज्य में सशक्त भू-कानून पारित करने को लेकर बड़ा बयान दियाl इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में जमीन से सम्बंधित कई जरूरी मुद्दों पर भी बात-चीत कीl

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत 

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार 7 अक्टूबर के दिन यानी आज हल्द्वानी के लामाचौड गए हुए हैंl जैसे ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी के लामाचौड पहुंचे तो वहां उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका एक जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने लामाचौड अपना एक अहम बयान दिया और विभिन्न आवश्यक मुद्दों पर बात भी कीl

 

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड में जल्द आएगा सशक्त भू कानून

 

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बातें 

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर हल्द्वानी दौरे पर निकल चुके हैंl सोमवार 7 अक्टूबर यानी आज मुख्यमंत्री धामी हल्द्वानी के लामाचौड में पहुंचे और वहां मीडिया के साथ वार्तालाप के दौरान प्रदेश में भू-कानून लाने और भूमि से सम्बंधित अन्य आवश्यक मुद्दों पर चर्चा कीl

 

 

 

सम्बंधित खबरें:-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात-चीत करने के दौरान कहा, “राज्य सरकार जल्द से जल्द प्रदेश में सशक्त भू-कानून लेकर आने वाली हैl इसके अलावा वर्तमान समय में राज्य सरकार ने प्रदेश में बाहरी व्यक्तियों द्वारा खरीदी गई जमीन की जांच-पड़ताल करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।”

 

उत्तराखंड में जल्द ही पारित होगा सशक्त भू-कानून 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उनके संज्ञान में यह बात भी आई है कि उत्तराखंड राज्य में जिन प्रयोजनों के उद्देश्य से भूमि को ख़रीदा गया था, कई जगह ऐसी हैं, जहां पर उन प्रयोजनों का उलघन्न किया जा रहा हैl यही कारण है कि उनके द्वारा इसे लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं कि उत्तराखंड राज्य के अंतर्गत आने वाली  ऐसी सभी भूमियों को राज्य सरकार में निहित किया जाए, जो भूमि नियम संगत नहीं है तथा नियम कानूनों का उल्लंघन भी कर रही हैl इसके साथ-साथ राज्य सरकार जल्द से जल्द राज्य में एक सशक्त भू कानून लेकर आने वाला हैl

सम्बंधित ख़बरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments