विनोद कांबली का विडियो हुआ वायरल
भारतीय पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली इन दिनों काफी स्वास्थ्य सम्बन्धी काफी गंभीर समस्याओं से जूंझ रहे हैंl बताया जा रहा है कि इससे पहले भी एक बार विनोद स्वास्थ्य गंभीर रूप से खराब हो चुका हैl हाल ही में एक आश्चर्यजनक विडियो सामने आई हैl सोमवार के दिन सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली द्वारा चलने में किए जाने वाले संघर्ष करने का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ हैl इस विडियो ने उनके फैंस की नींदें उड़ा कर रख दी हैंl
मदद के लिए सड़क पर खड़े थे विनोद
हाल ही में भारतीय पूर्व क्रिकेटर के सामने आए वायरल वीडियो में देखा गया कि कांबली अपने बिगड़ते स्वास्थ्य की वजह से संतुलन बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और स्थिर रहने की लगातार कोशिश में लगे हुए हैंl विनोद सड़क के किनारे खड़े हैं और सहायता के लिए निकट खाड़ी एक मोटरसाइकिल को पकड़कर झुके हुए हैं। वहां मौजूद कुछ लोग उनकी बिगड़ती हालत देख तुरंत उनके निकट आए और विनोद को उनके गंतव्य तक पहुँचने में सहायता भी प्रदान कीl
इस शख्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था विडियो
जानकारी के मुताबिक, पूर्व क्रिकेटर विनोद की गंभीर हालत के इस दिल देहला देने वाले क्षण का वीडियो मीडियाकर्मी नरेंद्र गुप्ता ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था और यह काफी तेजी से वायरल भी हुआl
सम्बंधित खबरें:-
- पेरिस ओलंपिक 2024: क्या नीरज चोपड़ा और किशोर जेना जेवलिन थ्रो फाइनल के लिए करेंगे क्वालिफाई?
- पेरिस ओलंपिक 2024: मनु भाकर की हैट्रिक की उम्मीदें टूट गई, 25 मीटर पिस्टल में चौथा स्थान
- बांग्लादेश शेख हसीना: क्या है भारत का अगला एक्शन प्लान, सर्वदलीय बैठक में केंद्र ने विपक्ष को दी जानकारी
- अकम्स ड्रग्स आईपीओ लिस्टिंग आज: GMP और विशेषज्ञों की अपेक्षाएँ, आखिर संभावित लिस्टिंग मूल्य पर क्या होंगे संकेत?
नरेंद्र गुप्ता ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखी ये बातें
नरेंद्र गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, “भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली इन दिनों स्वास्थ्य सम्बन्धी काफी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली हाल ही के सालों में स्वास्थ्य से सम्बंधित और व्यक्तिगत समस्याओं से जूझने के सम्बन्ध में काफी खुलकर बात करते रहे हैं।”
नरेंद्र गुप्ता अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर आगे लिखा, “विनोद जी को आए दिन हृदय से सम्बंधित समस्याओं और अवसाद के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है और इन समस्याओं के कारण ही उन्हें बहुत बार अस्पताल में भी भर्ती किया गया है। मुझे पूरी-पूरी आशा है कि विनोद जी बहुत जल्द ही स्वास्थ्य हो जाएंगे और इन्हें जरूरी मदद भी मिलेगीl”
पहले भी हो चुके हैं बीमार
विनोद कांबली ने इससे पहले भी बहुत बार स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना किया था, जिसने उनके फैंस और देश के अन्य लोगों का ध्यान आकर्षित किया था। पूर्व क्रिकेटर विनोद वर्ष 2013 में को चेंबूर से बांद्रा की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ गया थाl हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए मुंबई शहर के लीलावती अस्पताल ले जाया गयाl जबकि इससे पहले वर्ष 2012 में विनोद दो अवरुद्ध धमनियों की एंजियोप्लास्टी भी हो चुकी थीl