अल्मोड़ा वनाग्नि हादसा: आज फिर एक और PRD जवान की मौत, अब तक कितने लोगों की हो चुकी मौत?
शायद आप सभी को याद होगा कि अल्मोड़ा जिले में स्थित बिनसर वन्य जीव क्षेत्र में पिछले महीने आग लग गई थी, जिसने एक विकराल रूप ले लिया था। इस घटना में कई लोग घायल हुए थे और कई लोगों की मूत भी हो गई थी। इसी घटना में घायल हुए एक PRD जवान कुंदन नेगी उम्र 44 वर्ष, का इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चला रहा था। आज उपचार के दौरान ही PRD जवान कुंदन नेगी की मृत्यु हो गई है।
दिल्ली के एम्स अस्पताल में कुंदन नेगी का इलाज पिछले 17 दिनों से चला आ रहा है। बिनसर वनाग्नि के भयावह मामले में अभी तक कुल 6 लोगों की मूत हो चुकी है। इससे पहले फायर वाचर कृष्ण कुमार की मृत्यु भी दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान ही हुई थी। कृष्ण कुमार ने इलाज के दौरान 6 दिन दम तोड़ दिया था। इस सबके अलावा दिल्ली एम्स अस्पताल में इस घटना में घायल हुए दो लोगों वन श्रमिक कैलाश भट्ट वाहन चालक भगत सिंह का इलाज अभी भी जारी है।
इस दिन हुआ था बिनसर वनाग्नि का भयावह हादसा
बीते माह जून में 13 तारीख को बिनसर वन्य जीव क्षेत्र में भयानक आग लग गई थी। इस अग्नि को बुझाने के लिए आठ वनकर्मी बिनसर वन की ओर गए थे। देखते ही देखते आग ने इतना भयावह रूप ले लिया कि इसे बुझाने के दौरान आठों वनकर्मी काफी बुरी तरह से जल गए।
इस घटना में आग से बुरी तरह जलने के कारण आठ में से 4 कर्मचारियों की तत्काल मौत हो गई थी जबकि बाकी चार घायल कर्मचारियों को सहायता प्रदान करते हुए इलाज के लिए दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अभी कुछ दिन पहले ही उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती घायल कर्मचारियों का हाल-चाल पूछने के लिए गए थे। परंतु रविवार यानी कल की देर रात को PRD जवान कुंदन सिंह की मौत हो गई थी।
इस घटना में इन चार कर्मियों की हुई थी तत्काल मौत
- बीट अधिकारी त्रिलोक सिंह मेहता
- वन श्रमिक दीवान राम
- फायर वाचर कारण आर्य
- PRD जवान पुनर सिंह
दिल्ली एम्स में दो कर्मियों का चल रहा है इलाज
- वन श्रमिक कैलाश भट्ट
- वाहन चालक भगत सिंह
दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान इन दोनों कर्मचारियों की हुई मौत
- फायर वाचर कृष्ण कुमार
- PRD जवान कुंदन सिंह