27.7 C
Asia
रविवार, फ़रवरी 23, 2025
होमबिज़नेसरतन टाटा के निधन के बाद टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन बने...

रतन टाटा के निधन के बाद टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन बने नोएल टाटा, आखिर कौन हैं ये प्रतिष्ठित व्यक्ति?

रतन टाटा के निधन के बाद टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन बने नोएल टाटा, आखिर कौन हैं ये प्रतिष्ठित व्यक्ति?

 

भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन के बाद अब टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन की जिम्मेदारी नोएल टाटा को सौंप दी गई हैl जानकारी के मुताबिक, टाटा ग्रुप की पैरेंट कंपनी टाटा संस में टाटा ट्रस्ट की 66% हिस्सा हैl ऐसे में सभी यह जनना चाहते हैं कि आखिर नोएल टाटा कौन हैं और टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन के लिए इन्हें ही क्यों चुना गया है?

 

रतन टाटा के सौतेले भाई हैं नोएल टाटा 

नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन के रूप में चुन लिया गया हैl दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन के बाद ये जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी गई हैl बता दें कि नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैंl पिछले 40 वर्षों से वो टाटा ग्रुप के साथ जुड़े हैंl

 

रतन टाटा के निधन के बाद टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन बने नोएल टाटा, आखिर कौन हैं ये प्रतिष्ठित व्यक्ति?

 

वर्ष 1991 में रतन टाटा को टाटा ग्रुप की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी, उस समय वे टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन थेl परन्तु अब उनके निधन के बाद यह जिम्मेदारी टाटा ट्रस्ट्स ने सर्वसम्मति के साथ नोएल टाटा को दे दी हैl

 

टाटा ट्रस्ट की कार्ययोजना में महत्वपूर्ण भूमिका 

नोएल काफी लम्बे समय से टाटा ट्रस्ट के साथ जुड़े हुए हैं और शुरुआत से ही टाटा ट्रस्ट के कामकाज में उनकी बहुत एक्टिव भूमिका रही हैl जानकारी के मुताबिक, वर्तमान समय में वे सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी हैंl ये दोनों टाटा ट्रस्ट के अंतर्गत ही आते हैंl सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट दोनों ही टाटा ग्रुप  की परोपकार से सम्बंधित गतिविधियों को नियंत्रित करते हैंl टाटा ग्रुप की पैरेंट कंपनी टाटा संस में भी टाटा ट्रस्ट की 66% की भागेदारी हैl

 

 

 

सम्बंधित खबरें:-

 

 

टाटा ग्रुप की कंपनियों में उपलब्धियां 

नोएल टाटा का नाम टाटा ग्रुप की काफी सारी कंपनियों के बोर्ड से जुड़ा हुआ हैl इसके साथ-साथ वो टाटा समूह की टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, टाटा इंवेस्टमेंट कॉरपोरेशन, रिटेल कंपनी ट्रेंट के भी चैयरमैन हैंl इसके अलावा वो टाइटन और टाटा स्टील के वाइस चैयरमैन भी हैंl

उनके कार्यकाल के दौरान ट्रेंट द्वारा प्राप्त की गई सफलता की चर्चाएं चरों तरफ हैंl बता दें कि ट्रेंट का मार्केट कैप 2.93 लाख करोड़ रुपये की ऊंचाई पर जा चुका हैl इसके अलावा नोएल टाटा अगस्त 2010 से लेकर नवंबर 2021 तक टाटा ग्रुप की टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर भी रह चुके हैंl उनके कार्यकाल के समय कंपनी का टर्न-ओवर 500 मिलियन डॉलर से बढ़कर सीधा 3 बिलियन डॉलर हो गया थाl

सम्बंधित ख़बरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments