पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: सीएम योगी ने बाराबंकी में किया प्रतिमा का अनावरण
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर बाराबंकी में स्थित विजय पार्क में उनकी प्रतिमा का अनावरण कियाl इस दौरान सीएम योगी ने कहा, “पंडित दीनदयाल ने भारत की आर्थिक और सामाजिक नीतियों पर विचार किया ही है इसके अलावा भारत की राजनीतिक व्यवस्था पर विचार किया हैl उनके दूरदर्शी विचार आज की तारीख में भी हमारे देश के वैश्विक संदर्भ में प्रासंगिक हैं। वे अंत्योदय के प्रणेता थेl”
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मुताबिक आर्थिक प्रगति
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा, “पंधित दीनदयाल उपाध्याय शुरुआत से ही ‘अंत्योदय’ पर बहुत ज्यादा जोर दिया करते थेl उन्होंने अंत्योदय के गहनता से बताते हुए इस मुद्दे पर जोर दिया था कि किसी भी देश या इलाके की आर्थिक प्रगति का अनुमान सबसे ज्यादा ऊंचाई पर मौजूद लोगों के आधार पर कभी नहीं लगाना चाहिए, बल्कि इसका अनुमान तो समाज में मौजूद सबसे निचले वर्ग के लोगों के आधार पर ही लगाया जाना चाहिए।”
पंडित दीनदयाल अंत्योदय के प्रणेता थे- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार 25 सितम्बर अपने भाषण के दौरान कहा, पं. दीनदयाल उपाध्याय वो हस्ती थे, जिन्होंने ‘हर हाथ को काम, हर खेत को पानी’ की वकालत की थीl ये भारत देश में अंत्योदय की अवधारणा के दूरदर्शी भी थे।
आजादी के बाद भारत का संघर्ष
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर बाराबंकी में स्थित विजय पार्क में पंडित दीनदयाल की प्रतिमा का अनावरण करते हुए उन्होंने कहा, “आजादी के पश्चात हमेशा से भारत सरकार इस विषय पर संघर्ष करती आ रही होगी कि अपने देश को आखिर किस दिशा की तरफ आगे बढ़ना चाहिए या कौन-सी दिशा में आगे बढ़ना भारत के लिए सबसे अच्छा रहेगा।”
सम्बंधित खबरें:-
दुविधाओं के बीच पंडित दीनदयाल उपाध्याय का उदय
सीएम योगी ने आगे कहा, “इन दुविधाओं के दौरान ही भारत की राजनीति में एक नई हस्ती का उदय हुआ, जिन्हें आज सम्पूर्ण विश्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से जाना जाता हैl उन्होंने आजादी के फ़ौरन बाद ही भारतीय राजनीति में प्रवेश कर लिया थाl उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से भारतीय राजनीति में प्रवेश किया और फिर कुछ समय बाद भारतीय जनसंघ के साथ राजनीति में अपना कदम आगे बढ़ायाl”
उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन
सीएम योगी ने अपने बयान के दौरान आगे कहा, “उन्होंने भारत की आर्थिक और सामाजिक दोनों तरह की नीतियों पर अपने दूरदर्शी विचार प्रस्तुत किएl इसके साथ-साथ उन्होंने भारत की राजनीतिक प्रणाली पर अपने दूरदर्शी विचार प्रस्तुत किए, जो कि आज की तारीख में भी भारतीय और वैश्विक संदर्भ में प्रासंगिक हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन कू उजागर करने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन कियाl उन्होंने यह उद्घाटन लखनऊ के राजकीय इंटर कॉलेज में किया हैl इसके साथ-साथ उन्होंने प्रदर्शनी का भली-भांति अवलोकन भी किया हैl