27.7 C
Asia
रविवार, फ़रवरी 23, 2025
होमEventsक्या सुनीता विलियम्स नासा अन्तरिक्ष यात्री सुरक्षित धरती पर लौट पाएंगी? क्या...

क्या सुनीता विलियम्स नासा अन्तरिक्ष यात्री सुरक्षित धरती पर लौट पाएंगी? क्या भारत कर रहा है मदद? इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने दिया बड़ा बयान

क्या सुनीता विलियम्स नासा अन्तरिक्ष यात्री सुरक्षित धरती पर लौट पाएंगी? क्या भारत कर रहा है मदद? इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने दिया बड़ा बयान

 

सुनीता विलियम्स नासा अन्तरिक्ष यात्री इसी वर्ष जून के माह में अन्तरिक्ष में गई थींl एक हफ्ते बाद उन्हें अन्तरिक्ष से वापस आना था परन्तु अन्तरिक्ष यान में आई खराबी की वजह से वह वापस नहीं आ पाईl नासा द्वारा सितंबर माह के अंत में निर्धारित किए गए एलन मस्क के स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के माध्यम से अंतरिक्ष में लम्बे समय से फंसे हुए यात्रियों को वापस धरती पर लाने का प्लैन बनाया जा रहा हैl

 

नासा की सुनीता विलियम्स को सुरक्षित वापस लाने की कोशिश 

सुनीता विलियम्स नासा अंतरिक्ष यात्री 2024 यानी इसी वर्ष जून के माह में अंतरिक्ष में एक मिशन पर गई थींl एक हफ़्ते बाद सुनीता को वापस धरती पर आना थाl परन्तु अचानक से उनका स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान खराब हो गया, जिसकी वजह से वह वापस नहीं आ सकीं और उन्हें प्रवास की अवधि बढ़ानी पड़ी। अब नासा सुनीता को सुरक्षित धरती पर वापस लाने के अलग-अलग रास्तों को तलाश रहा हैl बता दें कि उन्हें अन्तरिक्ष में गए हुए 2 महीने से भी ज्यादा समय हो चुका हैl
क्या सुनीता विलियम्स नासा अन्तरिक्ष यात्री सुरक्षित धरती पर लौट पाएंगी? क्या भारत कर रहा है मदद? इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने दिया बड़ा बयान

इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ: भारत मदद करेगा या नहीं?

इसरो के प्रमुख एस. सोमनाथ ने हाल ही में हुए बीयरबाइसेप्स नामक पॉडकास्ट के दौरान बताया, “इस समय भारत सुनीता विलियम्स को  वापस धरती पर सुरक्षित लाने में किसी भी तरह की सहायता नहीं कर सकता है, केवल रूस और अमेरिका ही हैं, जो इस समय सुनीता को वापस लाने में मदद कर सकते हैं।”
सम्बंधित खबरें:-
पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान एस. सोमनाथ ने कहा, “भारत से इस समय हम सीधे रूप से कुछ नहीं कर सकते हैं। इस समय सुनीता को बचाने हेतु हमारे पास किसी भी तरह के यान को अन्तरिक्ष पर भेजने की क्षमता नहीं है। एकमात्र यही रास्ता है कि हम इस मामले में अमेरिका या रूस से सहायता लेंl यह निर्णय इसीलिए लिया गया है क्योंकि रूस के पास सोयुज वाहन और अमेरिका के पास क्रू ड्रैगन वाहन मौजूद हैl हमारा मानना है कि इन दोनों ही वाहनों का इस्तेमाल बचाव अभियान हेतु किया जा सकता है।”

अफवाहों का किया पर्दा फाश 

पॉडकास्ट के दौरान इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ यह भी कहा, “इन दिनों ये अफ़वाहें चलाई जा रही हैं कि अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स एवं बुच विल्मोर मिशन के दौरान अंतरिक्ष में ही फंस चुके हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि अभी अन्तरिक्ष में स्थितियां इतनी ज्यादा गंभीर होंगी।”
उन्होंने आगे कहा, “सुनीता और बुच विल्मोर के अन्तरिक्ष यान बोइंग स्टारलाइनर में कुछ असामान्यताएँ जरूर देखी गई हैंl केवल यही कारण है कि अभी वो धरती पर वापस नहीं आ पा रहे हैं और हालातों को देखते हुए सतर्क हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी स्टारलाइनर में काफी सारी समस्याएँ आ चुकी हैंl इतना ही नहीं स्टारलाइनर के लॉन्च होने से पहले भी इसमें समस्याएं उत्पन्न हुई थीं, जिसके कारण इसे कई बार टालने की कोशिश भी की गई हैl”
सम्बंधित ख़बरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments