26.3 C
Asia
रविवार, फ़रवरी 23, 2025
होमEventsविश्व जनसंख्या दिवस: जानिए 11 जुलाई को क्यों मनाया जाता है यह...

विश्व जनसंख्या दिवस: जानिए 11 जुलाई को क्यों मनाया जाता है यह खास दिवस,  क्या है इसका इतिहास और महत्त्व?

विश्व जनसंख्या दिवस: जानिए 11 जुलाई को क्यों मनाया जाता है यह खास दिवस,  क्या है इसका इतिहास और महत्त्व?

क्या आप 11 जुलाई के दिन मनाये जाने खास वाले दिवस के बारे जानते हैं? क्या आपको पता है कि इस दिन कौन-सा दिवस मनाया जाता है? यदि नहीं, तो यह लेख आपके लिए हैl 11 जुलाई को मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस का यह ख़ास दिवस, जानिए आखिर 11 जुलाई को क्यों मनाया जाता है यह खास दिन और क्या है इसका इतिहास और महत्त्व?

कौन-सा खास दिवस मनाया जाता है 11 जुलाई के दिन?

पूरे विश्व में सभी लोग प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) के रूप में मनाया जाता हैl 11 जुलाई का दिन पूरी दुनिया में जनसंख्या मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए जाना जाता हैl 11 जुलाई को मनाया जाने वाला विश्व जनसंख्या दिवस वैश्विक जनसंख्या के प्रभावों पर आम लोगों का ध्यान आकर्षित करता हैl 11 जुलाई के दिन को ख़ास बनाने के लिए विश्वभर के देशों में अलग-अलग प्रकार के विशेष कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता हैl

आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day)?

11 जुलाई के दिन प्रत्येक वर्ष पूरे विश्व में विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) के रूप में मनाया जाता हैl इसे अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या दिवस के नाम से भी जाना जाता हैl हर साल पूरी दुनिया भर में विश्व जनसंख्या दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य विश्व के लोगों को प्रजनन स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और फैमिली प्लानिंग जैसे विशेष मुद्दों से अवगत करवाना हैl विश्व जनसंख्या दिवस को मानते समय लोगों के बीच यह जागरूकता फैलाई जाती है कि दुनिया में वैश्विक जनसंख्या का आंकड़ा तेजी से ना बढ़ेl इसके अलावा लोगों के बीच यह जागरूकता भी फैलाई जाती है कि उनके देश में जो जनसंख्या वर्तमान में मौजूद है वह शिक्षा, समानता, रोजगार और सशक्तिकरण को लेकर जागरूक रहेंl

विश्व जनसंख्या दिवस के पीछे का इतिहास क्या है?

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) ने विश्व जनसंख्या दिवस मानाने की योजना वर्ष 1987 में ही बना ली थीl इस दिवस के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद 11 जुलाई 1989 में संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने पहली बार विश्व जनसंख्या दिवस मनाया और सम्पूर्ण विश्व इस दिन को मनाने की शुरूआत करीl संयुक्त राष्ट्र में वैश्विक जनसंख्या 5 बिलियन के पार पहुंच गई थी, जिसकी वजह से संयुक्त राष्ट्र ने इस दिवस को मनाये की योजना बनाई थीl

विश्व जनसंख्या दिवस का महत्व क्या है?

विश्व जनसंख्या दिवस सम्पूर्ण विश्व में लोगों के बीच जनसंख्या वृद्धि के खतरों के विषय में जागरूकता फैलाने में सहायक है। इसके अलावा यह दिवस प्रजनन स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और परिवार नियोजन के जैसे विशेस मुद्दों के महत्व पर प्रकाश भी डालता है। यह दिवस देश की जनसंख्या के स्थायी विकास हेतु सभी लोगों के लिए समानता, शिक्षा, रोजगार और सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देता है।

सम्बंधित ख़बरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments