29.6 C
Asia
शुक्रवार, मई 9, 2025
होमEducationराष्ट्रीय चिकित्सक दिवस कब मनाया जाता है? राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का इतिहास...

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस कब मनाया जाता है? राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का इतिहास क्या है? राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का महत्त्व क्या है? राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2024 की थीम 

National Doctor’s Day 2024: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस कब मनाया जाता है? राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का इतिहास क्या है? राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का महत्त्व क्या है? राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2024 की थीम 

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस कब मनाया जाता है?

1 जुलाई को प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता हैl पूरा भारत हर साल National Doctor’s Day को मनाने के लिए इकठ्ठा होते हैंl डॉक्टर हमारे स्वास्थ्य की रक्षा में एक अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंl 1 जुलाई को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस डॉक्टरों के द्वारा किये जाने वाले अथक समर्पण और उनके द्वारा समाज के लिए की गयी अमूल्य सेवा को पहचानने के लिए समर्पित हैl

National Doctor’s Day (राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस) डॉक्टरों के लिए हमारी गहरी कृतज्ञता को व्यक्त करने का एक माध्यम हैl इस दिन को बड़े ही हर्षो-उल्लास के साथ मनाया जाता हैl जरा एक बार डॉक्टरों द्वारा रोगियों की देखभाल में बिताये गए उन अनगिनत घंटों को स्वीकार करने की कोशिश कीजिये, रोगियों के घरवालों एवं परिस्थितियों के दबाव में वे जो निर्णय लेते हैं और चुनौतीपूर्ण समय आने पर डॉक्टर जो भावनात्मक समर्थन भी प्रदान करते हैंl

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस क्यों मनाया जाता है? क्या है इसके पीछे का इतिहास 

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय को सम्मानित करने के लिए भारत में प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को यानी आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता हैl 1 जुलाई 1882 को डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय का जन्म हुआ था और सबसे हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि उनका निधन भी 1962 में 1 जुलाई के दिन ही हुआ थाl

डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय ने भारत में स्वास्थ्य सेवा को एक बड़ा और अच्छा आकार देने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थीl उन्होंने भारत में काफी सारे चिकित्सा संस्थानों की स्थापना करने में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थीl डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय को उनके द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में की गई देश की सेवा के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से भी सम्म्मानित किया गया थाl डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय ने भारत देश के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में अपार योगदान और समर्पण कियाl डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय के इसी योगदान को मान्यता प्रदान करते हुए, भारत सरकार ने 1991 में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा कीl

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का महत्त्व

1 जुलाई का दिन अर्थात् राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस स्वास्थ्य सेवा कर्मियों एवं डॉक्टरों के समर्पण, तन्यकता, कड़ी मेहनत, योगदान और धैर्य के लिए उन्हें सम्मानित करने का एक बहुत ख़ास एवं विशेष अवसर हैl

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का यह दिन लोगों को सामुदायिक और व्यक्तिगत स्वास्थ्य को बनाये रखने में डॉक्टरों की महत्वपूर्ण भूमिका को याद दिलाता हैl राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का यह दिन डॉक्टरों के योगदान पर जोर देती हैl

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की थीम 

इस बार भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2024 की थीम “हीलिंग हैंड्स, केयरिंग हार्ट्स” हैl यह थीम इस बात पर जोर देती है कि एक डॉक्टर कैसे हर दिन उनके पास आये हुए रोगी का जीवन बचने एवं उसके आराम, उसकी देखभाल और  उसे स्वाथ्य बनाने के अभ्यास में लगा रहता हैl इसके आलावा यह थीम डॉक्टरों के द्वारा किये जाने वाले समर्पण और करुणा को भी दर्शाती हैl

 

 

सम्बंधित ख़बरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments