सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने की कोर्ट मैरिज, शादी में फॉलो किए सारे हिन्दू रीति-रिवाज, शादी में कुछ ऐसा हुआ रो पड़ी सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा और जाहिर इकबाल अपनी शादी को लेकर पिछले दिनों से काफी चर्चा में हैं। आखिर दोनों की शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत जाहिर से शादी की है। सोनाक्षी सिन्हा और जाहिर इकबाल ने अपनी फैमिली की मौजूदगी में 23 जून को कोर्ट मैरिज कर ली है। दोनों ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत अपनी सिविल मैरिज को पूरा किया है। कोर्ट मैरिज से पहले कुछ प्री-वेडिंग फंक्शन हुए, जो हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार किए गए थे। सोनाक्षी और जाहिर 7 सालों से रिलेशनशिप में थे। 7 साल बाद दोनों ने सोनाक्षी के मुंबई में स्थित आवास में हुई।
सोनाक्षी और जाहिर के रिसेप्शन का आयोजन
कोर्ट मैरिज के बाद सोनाक्षी और जाहिर के रिसेप्शन का आयोजन मुंबई के बैस्टियन में किया गया।इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई सितारे, करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स शामिल हुए हैं। इन मेहमानों में सोनाक्षी की “हीरामंडी” मूवी की सह-अभिनेत्री अदिति राव हैदरी अपने मंगेतर सिद्धार्थ के साथ सामिल हुई हैं। रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं, जबकि प्री-वेडिंग फंक्शन की झलक न के बराबर देखने को मिली है।
सोनाक्षी सिन्हा के माता-पिता, पूनम सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा की इच्छा थी कि सोनाक्षी के प्री-वेडिंग फंक्शन को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ किया जाए, जिसमें जाहिर इकबाल की फैमिली ने भी बराबर साथ दिया।
जाहिर के पिता इकबाल रतनसी ने क्या कहा?
सोनाक्षी सिन्हा और जाहिर इकबाल की शादी से पहले जाहिर के पिता इकबाल रतनसी ने सोनाक्षी और जाहिर के विवाह को सिविल विवाह बताते हुए कहा कि यह समारोह हिंदू या मुस्लिम परंपराओं से बिलकुल अलग है। उन्होंने सोनाक्षी के इस्लाम धर्म अपनाने की अफवाहों को भी खंडित किया और कहा कि उनका विवाह किसी भी तरह की धार्मिक सीमाओं से परे है। उन्होंने कहा कि सोनाक्षी और जहीर ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह करने का फैसला किया है, जो उनके प्रगतिशील दृष्टिकोण को रेखांकित करता है और धार्मिक परंपराओं पर उनके बंधन को प्राथमिकता भी देता है।
शादी में कुछ ऐसा हुआ जिसके कारण रो पड़ीं सोनाक्षी
सोनाक्षी और जाहिर की शादी पर सभी ने उन्हें बधाइयां दी है। दोनों की शादी से संबंधित एक ओर वीडियो सामने आया है और इस वीडियो को जहीर की मुंहबोली बहन ने शेयर किया है। जहीर इकबाल की मुंहबोली बहन का नाम जन्नत वसी लोखंडवाला है। जन्नत द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखने को मिलता है कि जन्नत एक रिवाज को निभा रही हैं। सोनाक्षी और जहीर दोनों एक सोफे पर बैठे हुए हैं और दोनों के गले में फूल की मालाएं भी हैं।
जन्नत रसम निभाने हेतु पहले सोनाक्षी के पास जाती है और उन्हें गले लगा लेती है। इसके बाद जन्नत रसम निभाने के लिए जहीर के पास जाती है और जहीर के साथ भी वैसा करती है। इसी दौरान सोनाक्षी की आंखों से आंसू निकलने लगते हैं। जन्नत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आज मेरे भाई की शादी हो गई है। ‘पापा और सोना’ आपको बहुत-बहुत बधाई हो, में आप दोनों के लिए दिल से खुश हूं।”