विश्व संगीत दिवस 2024: विश्व संगीत दिवस का इतिहास क्या है?क्या महत्त्व है? कब मनाया जाता है?
विश्व संगीत दिवस 2024: विश्व संगीत दिवस के अवसर पर पूरी दुनिया भर से संगीतकार और कलाकार सार्वजानिक स्थानों पर प्रदर्शन करने के लिए एक साथ इकट्टा होते हैंl संगीत के बिना जीवन अधूरा है, चाहे कहीं सैर पर जाए, या बारिश हो रही हो, या कहीं पार्टी करने जाना हो, या घर में किसी त्योहार का कार्यक्रम चल रहा हो, या किसीकी शादी हो, इन पलों को यादगार बनाने के लिए हर व्यक्ति को संगीत की आवश्यकता होती है, ताकि इन पलों को लम्बे समय तक याद रखा जा सकेl
संगीत की बहुत सी शैलियाँ हैंl इन शैलियों में से प्रत्येक शैली हमारे दिनभर बदलने वाले मूड के हिसाब से पूर्ण रूप से फिट बैठती हैंl विश्व के सभी कलाकार और संगीतकार अपने दर्शकों के मनोरंजन हेतु नई-नई धुनों और ले का पता लगाते हैंl प्रत्येक वर्ष पूरे विश्व में संगीत के महत्त्व को लोगों तक पहुँचाने के लिए विश्व संगीत दिवस मनाया जाता हैl संगीत विविधता में एक सुन्दर एकता बनाता है और समुदाय की भावना को भी बढ़ाता हैl
संगीत एक ऐसी कला है जिसे समझने के लिए किसी भाषा की आवश्यकता नहीं होती बल्कि संगीत को महसूस करके समझा जाता हैl संगीत लोगों के बीच प्रेम बढ़ाने का खूबसूरत माध्यम हैl
विश्व संगीत दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व संगीत दिवस हर साल 21 जून को पूरे विश्व में मनाया जाता हैl इस साल पूरे विश्व में शुक्रवार के दिन विश्व संगीत दिवस मनाया जाता हैl विश्व संगीत दिवस के साथ-साथ 21 जून को हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता हैl
विश्व संगीत दिवस मानाने के पीछे क्या इतिहास है?
विश्व संगीत दिवस एक वैश्विक उत्सव हैl संगीत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व संगीत दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता हैl यह दिन संगीत की परिवर्तनकारी शक्ति का स्मरण हैl विश्व संगीत दिवस की अवधारणा 1981 में फ्रांस से शुरू हुईl
फ्रांस के सांस्कृति मंत्रालय के जैक लैंग ने एक रेडिओ निर्माता, एक संगीत पत्रकार और संगीतकार मौरिस फ्लेरेट के साथ मिलकर संगीत को समर्पित एक दिन मानाने का प्रस्ताव रखाl इस प्रकार विश्व संगीत दिवस की शुरुआत फ्रांस से हुई थी और देखते ही देखते यह पूरी दुनिया में मनाया जाने लगाl सबसे पहला ‘फैतेस डे ला म्यूजिक’ वर्ष 1982 में पेरिस में मनाया गया थाl उस समय पेरिस में लगभग 1000 से भी ज्यादा संगीतकार पूरे शहर में प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुएl
विश्व संगीत दिवस का क्या महत्त्व है?
विश्व संगीत दिवस मानाने का नारा ‘फैतेस डे ला म्यूजिक’ है, जिसका मतलब है-संगीत बनाओl यह लोगों से अपने घर से बहार निकलकर संगीत के साथ अपनी दुनिया को बेहतर बनाने का आग्रह करता हैl विश्व संगीत दिवस एक वैश्विक उत्सव हैl संगीत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व संगीत दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता हैl यह दिन संगीत की परिवर्तनकारी शक्ति का स्मरण हैl संगीत हमें खुश करने, अपने प्रियजनों के करीब जाने और तनाव को कम करने में मदद करता हैl इस वर्ष संगीत दिवस की थीम घोषित नहीं की गई है जबकि पिछले वर्ष इसे ‘चौराहों पर संगीत’ की थीम के साथ मनाया गया थाl