26.3 C
Asia
रविवार, फ़रवरी 23, 2025
होमचुनावकांग्रेस ने की बड़ी घोषणा, वायनाड से करेंगी प्रियंका गांधी चुनावी शुरुआत,...

कांग्रेस ने की बड़ी घोषणा, वायनाड से करेंगी प्रियंका गांधी चुनावी शुरुआत, क्या है इस फैसले के पीछे का कारण?

कांग्रेस ने की बड़ी घोषणा, वायनाड से करेंगी प्रियंका गांधी चुनावी शुरुआत, क्या है इस फैसले के पीछे का कारण?

कांग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी को वायनाड से चुनाव के मैदान में उतारने का फैसला इस बात का प्रतीक है कि कांग्रेस पार्टी के लिए केरल की यह सीट कितनी महत्वपूर्ण हैl

प्रियंका गांधी वायनाड से पदार्पण करने को तैयार 

कांग्रेस पार्टी की जानी-मानी नेता प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव में वायनाड से पदार्पण करने को तैयार हैl अभी तक कांग्रेस नेताओं के बीच प्रियंका गांधी के सम्बन्ध में यह असमंजस बनी हुई थी कि “वह ऐसा करेंगी या नहीं” परन्तु अब इसका हल निकल गया है, क्योंकि कांग्रेस ने यह घोषणा कर दी है कि प्रियंका गांधी केरल के वायनाड पदार्पण करने को तैयार हैंl

 

कांग्रेस पार्टी ने नेता राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भारत के रायबरेली और वायनाड दोनों क्षेत्रों से जीत हासिल की थीl राहुल गांधी ने फैसला किया है कि कांग्रेस पार्टी उत्तरप्रदेश के निर्वाचन क्षेत्र को बनाये रखेगीl उत्तरप्रदेश राज्य पुराने समय से गांधी परिवार का गढ़ रहा है और सोनिया गांधी ने चार कार्यकालों तक इस राज्य का प्रतिनिधित्व किया हैl

 

कांग्रेस ने की बड़ी घोषणा, वायनाड से करेंगी प्रियंका गांधी चुनावी शुरुआत, क्या है इस फैसले के पीछे का कारण?

 

राहुल गांधी के लिए वायनाड क्यों है महत्वपूर्ण?

राहुल गांधी के सोमवार को मिडिया को संबोधित करने से यह बात तो स्पष्ट हो गयी है कि कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी का वायनाड से चुनाव के मैदान में आना, कांग्रेस के लिए वायनाड की आवश्यकता को दर्शाता हैl राहुल ने लोकसभा चुनाव 2019 को याद करते हुए कहा, “वायनाड मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यहाँ लोगों ने मेरे सबसे कठिन समय में मुझे लड़ने के लिए ऊर्जा और समर्थन प्रदान किया है, मैं वायनाड के लोगों का यह समर्थन हमेशा याद रखूँगाl”

राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के समय वायनाड से जीत हासिल की थीl लेकिन राहुल गांधी अपने पारिवारिक गढ़ अमेठी से हर गए थेl 2024 लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने वायनाड की सीट को बरकरार रखाl

वायनाड कांग्रेस का गढ़, कांग्रेस के फैसले के पीछे का कारण  

वायनाड में कांग्रेस पिछले कुछ सालों से लगातार जीतती आ रही हैl वायनाड से प्रियंका गांधी के जीतने की पूरी उम्मीद बताई जा रही है क्योंकि वायनाड कांग्रेस का गढ़ हैl कांग्रेस के इस घोषणा पर राजनीतिक विश्लेषकों ने कहा कि कांग्रेस इस कदम से गांधी परिवार के प्रतिनिधियों की उपस्थिति उत्तर और दक्षिण दोनों ही जगहों पर सुनिश्चित हो जाएगीl

राजनीतिक विश्लेषक मनीषा प्रियम के विचार

राजनीतिक विश्लेषक मनीषा प्रियम का कहना है कि कांग्रेस का यह कदम दिखता है कि वह केरल को दक्षिण में अपना एक अभिन्न अंग मानता हैl इसके आगे उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा बिलकुल भी नहीं लगता कि यह कदम वायनाड को छोड़ना है, बल्कि यह तो वायनाड को अपनाना हैl

राजनीतिक विश्लेषक मनीषा प्रियम ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वायनाड गांधी परिवार के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैl केरल में प्रियंका गांधी का सीधे प्रवेश करने का मतलब यह होगा कि कांग्रेस नेतृत्व यह कहने की कोशिश कर रहा है कि कांग्रेस केरल के चुनावी मैदान में सीधे हाथ डालने की कोशिश कर रही हैl

सम्बंधित ख़बरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments