24.5 C
Asia
सोमवार, फ़रवरी 24, 2025
होमCrimeउत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल: सोने की चैन लूटने वाली 2 लुटेरी महिलाओं को...

उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल: सोने की चैन लूटने वाली 2 लुटेरी महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल: कोटद्वार पुलिस द्वारा सोने की चैन लूटने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार 

पौड़ी गढ़वाल की पुलिस ने टीम बनाकर राजस्थान की सोने की चैन झपटने वाली 2 चालाक महिलाओं को गिरफ्तार किया है, पुलिस का कहना है कि दोनों लुटेरी महिलाएं राजस्थान भागने की फिराक में थींl

काँटी देवी पत्नी स्वर्गीय सुरेश सिंह ने 3 अज्ञात महिलाओं द्वारा वादिनी की 2 सोने की चैन लूटने के सन्दर्भ में कोतवाली कोटद्वार पर शिकायत दर्ज कीl बता दें कि कांति देवी मोहनपुर, कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल की निवासी हैंl काँटी देवी के शिकायती प्राथना पात्र के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर पुलिस द्वारा अज्ञात पंजीकृत किया गयाl

पौड़ी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने इलाके में हो रही लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए लूट करने वाले अपराधियों को शीघ्रता से गिरफ्तार करने के लिए कोटद्वार के प्रभारी निरीक्षक को टीम गठित करने हेतु निर्देश दिया गयाl

सम्बंधित खबरें          

 

पौड़ी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार गठित पुलिस टीम ने मिलकर इस लूट अभियोग में संलिप्त दो महिलाओं को गिरफ्तार कियाl पुलिस ने इन दोनों महिलाओं की पहचान निशा कुमारी पुत्री होती लाल और करिश्मा पुत्री चंदू के रूप में की हैंl यह भी बता दें कि पुलिस ने उक्त अभियोग में संलिप्त दोनों महिलाओं को कोटद्वार के पुलिंदा तिराह के पास से गिरफ्तार किया हैl

पुलिस टीम के दोनों महिला अभियुक्ताओं से पूछ-ताछ करने पर पता चला है कि इन दोनों महिलाओं के साथ एक अन्य महिला सोनी भी थीl सोनी उनके द्वारा मिलकर लूटा गया सारा माल लेकर राजस्थान चली गयीl इसकी गिरफ़्तारी हेतु पुलिस की टीम लगातार प्रयास कर रही हैl

पुलिस ने गिरफ्तार की गयी महिलाओं को न्यायलय के समक्ष पेश करके जेल भेज दिया हैl

सम्बंधित ख़बरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments