मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट शिखर पर होने जा रहा है भारत के पहले खगोल पर्यटन अभियान का उद्घाटन
मसूरी भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है और शायद इसी कारण से भारत के पहले खगोल पर्यटन अभियान का उद्घाटन मसूरी में किया गया हैl इस खगोल पर्यटन अभियान “नक्षत्र सभा’ का उद्घाटन मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट शिखर पर किया गया हैl यहाँ दून घाटी के शानदार दृश्य और बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियाँ देखी जा सकती हैंl
नक्षत्र सभा, भारत का पहला खगोल पर्यटन अभियान हैl इस खगोल पर्यटन अभियान का उद्घाटन शनिवार के दिन मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट शिखर पर किया गया हैl जॉर्ज एवरेस्ट शिखर मसूरी का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है, जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता हैl यहाँ बर्फ से ढकी खूबसूरत हिमालय की चोटियाँ हैंl इसके अलावा यहाँ दून घाटी के शानदार दृश्य दिखाई देते हैंl
भारत की प्रमुख एस्ट्रो टूरिज्म कंपनी स्टारस्केप्स के साथ मिलकर उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा हैl यह कार्यक्रम 2 जून तक चलेगाl
सूचना मिली है कि मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट शिखर पर आयोजन समाप्त होने के बाद हरसिल-जादुंग, ऋषिकेश, जागेश्वर, बेनिताल और रामनगर जैसी जगहों पर भी भारत की प्रमुख एस्ट्रो टूरिज्म कंपनी स्टारस्केप्स द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगेl इस कार्यक्रम में विशेष उपकरणों की सहायता से विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है, जैसे- तारों को देखना, एच-अल्फा फ़िल्टर और सोलर ग्लास के माध्यम से सूर्य का अवलोकन करना आदिl
राज्य के पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दृष्टिकोण के आधार पर इस आयोजन की शुरुआत की हैl मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दृष्टिकोण के अनुसार इस आयोजन के अंतर्गत धार्मिक पर्यटन के अलावा राज्य में बहुआयामी पर्यटन गतिविधियों को भी बढावा दिया जाएगाl
सतपाल महाराज (पर्यटन मंत्री) ने कहा कि सरकार द्वारा यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि इस राज्य में जो भी पर्यटक प्रवेश करे, वो यहाँ से एक बेहतर अनुभव लेकर अपने घर लौटें और भारत का पहला खगोल पर्यटन अभियान (नक्षत्र सभा) इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैl सतपाल महाराज ने बताया कि इस आयोजन के अंतर्गत राज्य में नए पर्यटन स्थल विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा हैl